{"_id":"628936d597f15a7ab7390a10","slug":"i-have-given-my-heart-i-will-give-my-life-for-you-nainital-news-hld463408793","type":"story","status":"publish","title_hn":"...दिल दिया है, जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...दिल दिया है, जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए
विज्ञापन
नैनीताल के सेंट जोजफ कालेज के वार्षिकोत्सव खेल-कूद कार्यक्रम में आर्मी की ड्रेस में प्रस्तुति द?
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सेंट जोजफ कॉलेज में शनिवार को 132वां वार्षिकोत्सव और क्रीड़ा दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एयरफोर्स स्टेशन भवाली के ग्रुप कैप्टन पीडी ओझा थे। इस दौरान मार्च पास्ट, पीटी डिस्प्ले, डंबल, आग के गोले से निकलने सरीखे आकर्षक करतब, नन्हें बच्चों की प्रस्तुति व छात्रों की प्रतिभा को अभिभावकों ने खूब सराहा। आर्मी के कपड़ों में छात्रों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन वायु सेना पीडी ओझा ने किया। तत्पश्चात चारों सदनों के कैप्टन की ओर से स्कूल कैप्टन की अगुवाई में मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस दौरान स्कूली छात्रों के बीच अलग अलग वर्गों में दौड़ की प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें यलो सदन पहले स्थान पर रहा। जिम्नास्ट में छात्रों ने करतब दिखाए। स्कूल ट्रॉफी पर गांधी हाउस का कब्जा रहा जबकि नेहरू सदन दूसरे स्थान पर रहा। पुराने छात्रों ने मार्चपास्ट और रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिया। इसके अलावा वार्षिक ट्राफी उज्जल जोशी, बेस्ट एथलेटिक्स ट्रॉफी विनायक प्रताप सिंह को दी गई। इससे पहले प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ओझा ने विजेता और उपविजेता सदनों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संचालन अमित मेसी और एम डिकोस्टा ने किया।
--------
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
नैनीताल। विशिष्ट अतिथि ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य किरन जरमाया, एलपीएस के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी, बिरला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, द होली एकेडमी स्कूल की प्रधानाचार्या मधु विग, प्रबंधक वीके विग, सेंट मैरीज की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा, प्रबंध सिस्टर डिगना, वृंदावन स्कूल की प्रधानाचार्य राखी साह, प्रबंधक आलोक साह, गीता साह, आशा शर्मा, आलोक साह, ब्रदर रयान फर्नांडीस, धर्मेंद्र शर्मा, अमित ढैला, आर भट्ट, ए डिगामा आदि मौजूद रहे।