फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   husband

Nainital News: धरने पर बैठा पति, सियासतदां भी साथ खड़े हुए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
husband
हल्द्वानी। हरिद्वार से हल्द्वानी पहुंचे एक कारोबारी ने असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बेटी से मिलने की गुहार लगाते हुए उसने बुद्ध पार्क में धरना दे दिया। छात्रसंघ पदाधिकारियों, नगर निगम के पार्षद और राजनीतिक पार्टियों के लोग भी साथ खड़े हो गए। दंपति के बीच कोर्ट में तलाक का केस विचाराधीन है। वहीं, पत्नी ने आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन

हरिद्वार रानीपुर मोड़ सी ब्लॉक निवासी नितिन जैन का हरिद्वार में कॉस्मेटिक का कारोबार है। शुक्रवार को वह हल्द्वानी में तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में धरने पर बैठ गए। यहां एमबीपीजी कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष समेत राजनीतिक दलों के नेता भी उनके समर्थन में बैठ गए।
विज्ञापन

नितिन जैन ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2014 में काशीपुर निवासी युवती से हुई थी। 2011 से युवती उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। उन्होंने उसे पीएचडी कराई और पूरा खर्चा भी उठाया। लिव इन के दौरान 2011 में ही उसने पत्नी के नाम फ्लैट लिया और छह लाख रुपये आरटीजीएस कर उसके खाते में डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उनकी एक बेटी भी है। पत्नी हल्द्वानी के एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है। आरोप है कि वर्ष 2016 में दोनों के बीच विवाद हुआ तो पत्नी ने उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद पत्नी उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। वर्तमान में उनका मामला कोर्ट में चल रहा है। अब वह न तो तलाक दे रही है और न ही किसी प्रकार से समझौता करने को तैयार है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं।
आरोप लगाया कि पत्नी उनके खिलाफ पुलिस और कोर्ट में गलत शिकायत कर रही है। कोर्ट के आदेश के बाद भी बेटी से नहीं मिलने दिया जा रहा है। हाल में हल्द्वानी में उसके खिलाफ स्कूटी चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया जो पुलिस जांच में बेबुनियाद निकला।
उधर, असिस्टेंट प्रोफेसर सुरभि गुप्ता ने पति की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया। कहा कि पति उनपर दबाव बनाने के लिए यह सब हरकत कर रहे हैं। वह अपने बेटी के साथ अकेली रहती हैं।


धरने पर ये रहे मौजूद
यहां छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया, छात्र महासंघ अध्यक्ष गौरव मठपाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पंवार, योगेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप कुकसाल, युवा कांग्रेस के अभिषेक बिष्ट, गजेंद्र गौनिया, सचिन जलाल, पार्षद राजेंद्र जीना, तौफीक अहमद, मनीष, संजय जोशी, हर्षित जोशी, आशीष कुडई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed