{"_id":"5f7774ee8ebc3e9c0216761b","slug":"husband-accused-of-assault-and-divorce-ramnagar-news-hld3990901133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर मारपीट और तलाक देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर मारपीट और तलाक देने का आरोप
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। महिला ने अपने पति पर मारपीट और तलाक देने का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को शिकायती पत्र और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को रामपुर यूपी निवासी महिला ने शिकायती पत्र में कहा कि साल 2019 में उसकी शादी खताड़ी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में नौ लाख रुपये खर्च हुआ था। बताया कि पुत्री के होने पर ससुराल वालों का व्यवहार खराब हो गया। पीड़िता ने बताया कि पिछले दिनों पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति आए दिन मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देता रहता है।
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पहले ही चार शादियां कर चुका है। पीड़िता ने पुलिस-प्रशासन और महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से न्याय की गुहार लगाई। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।