फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hunting of migratory birds in Baur reservoir

बौर जलाशय में प्रवासी पक्षियों का शिकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Hunting of migratory birds in Baur reservoir
रामनगर (नैनीताल)। सर्दियों में पीपलपड़ाव के बौर जलाशय की खूबसूरती बढ़ाने वाले प्रवासी पक्षियों का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने एक नाव से 15 मृत और दो जिंदा प्रवासी पक्षी बरामद किए हैं। चालक नाव छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि पीपलपड़ाव के बौर जलाशय में प्रवासी पक्षियों के शिकार की सूचना पर रेंजर आरएन गौतम के नेेतृत्व में टीम ने सोमवार को जलाशय में नाव से गश्त की। इसी समय एक चालक नाव को छोड़कर भाग गया। टीम को नाव में एक प्लास्टिक के कट्टे से 15 मृत और दो जिंदा प्रवासी पक्षी मिले, जिंदा प्रवासी पक्षियों को जलाशय में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि आरोपी सुरजीत उर्फ फुली निवासी डैम अंदर कठपुलिया थाना गदरपुर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed