{"_id":"61e70faa07014a4edb217425","slug":"hunter-in-bajuniya-haldu-forest-haldwani-news-hld451338229","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारी ने बजूनिया हल्दू के पास के जंगल खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारी ने बजूनिया हल्दू के पास के जंगल खंगाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शिकारी ने बजूनिया हल्दू के पास का जंगल खंगाला है। जंगल में बाघ के पद चिन्ह मिले हैं लेकिन, कैमरा ट्रैप में फोटो नहीं आई है। वही, वन्यजीव को पकड़ने के लिए कई जगहों पर पिंजरें भी लगाए गए हैं।
फतेहपुर रेंज में हल्दू के पास एक ग्रामीण को तेंदुए ने मार दिया था। 17 जनवरी को ग्रामीण का शव मिला था। 13 जनवरी को दमुवाढूंगा में भी घटना में महिला की मौत हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय बना हुआ है। ऐसे में वन विभाग ने वन्यजीव को पकड़ने के लिए बजूनिया हल्दू, काठगोदाम और दमुवाढूंगा में तीन जगहों पर पिंजरे लगाए हैं। वन्यजीव की पहचान और मूवमेंट को पता करने के लिए बीस कैमरा ट्रैप को भी लगाया गया है।
फतेहपुर रेंज के आरओ केएआर आर्या ने बताया कि शिकारी हरीश धामी और टीम को बजूनिया हल्दू के पास के जंगल में बाघ के पद चिन्ह मिले हैं लेकिन, कैमरा ट्रैप में कोई फोटो नहीं आई है। ऐसे में पुष्ट तौर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पहले वन्यजीव को पकड़ने की कोशिश रहेगी। अगर सफलता नहीं मिलती है और कैमरा ट्रैप तेंदुआ होने की पुष्टि होती है, तो उसे नष्ट करने के विकल्प भी रहेगा। वन विभाग की टीमें सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
इलाके में बाघ रिपोर्ट रहा
हल्द्वानी। बजूनिया हल्दू और आसपास के जंगल में बाघ रिपोर्ट रहा है। आरओ के आर आर्या ने बताया कि पहले बाघ रिपोर्ट रहा है। पर मामले में कैमरा ट्रैप आने के बाद ही कुछ भी पुष्ट तौर पर कहा जा सकता है।