फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hunter in Bajuniya Haldu Forest

शिकारी ने बजूनिया हल्दू के पास के जंगल खंगाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hunter in Bajuniya Haldu Forest
हल्द्वानी। शिकारी ने बजूनिया हल्दू के पास का जंगल खंगाला है। जंगल में बाघ के पद चिन्ह मिले हैं लेकिन, कैमरा ट्रैप में फोटो नहीं आई है। वही, वन्यजीव को पकड़ने के लिए कई जगहों पर पिंजरें भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर रेंज में हल्दू के पास एक ग्रामीण को तेंदुए ने मार दिया था। 17 जनवरी को ग्रामीण का शव मिला था। 13 जनवरी को दमुवाढूंगा में भी घटना में महिला की मौत हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय बना हुआ है। ऐसे में वन विभाग ने वन्यजीव को पकड़ने के लिए बजूनिया हल्दू, काठगोदाम और दमुवाढूंगा में तीन जगहों पर पिंजरे लगाए हैं। वन्यजीव की पहचान और मूवमेंट को पता करने के लिए बीस कैमरा ट्रैप को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर रेंज के आरओ केएआर आर्या ने बताया कि शिकारी हरीश धामी और टीम को बजूनिया हल्दू के पास के जंगल में बाघ के पद चिन्ह मिले हैं लेकिन, कैमरा ट्रैप में कोई फोटो नहीं आई है। ऐसे में पुष्ट तौर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पहले वन्यजीव को पकड़ने की कोशिश रहेगी। अगर सफलता नहीं मिलती है और कैमरा ट्रैप तेंदुआ होने की पुष्टि होती है, तो उसे नष्ट करने के विकल्प भी रहेगा। वन विभाग की टीमें सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में बाघ रिपोर्ट रहा
हल्द्वानी। बजूनिया हल्दू और आसपास के जंगल में बाघ रिपोर्ट रहा है। आरओ के आर आर्या ने बताया कि पहले बाघ रिपोर्ट रहा है। पर मामले में कैमरा ट्रैप आने के बाद ही कुछ भी पुष्ट तौर पर कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed