फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Human Rights Day march out in Nainital

मानवाधिकार दिवस पर नैनीताल में निकला जुलूस

Fri, 11 Dec 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Fri, 11 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Human Rights Day march out in Nainital

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर सरोवर नगरी में विमर्श संस्था की ओर से मल्लीताल और तल्लीताल में गोष्ठियां आयोजित की गई। इस मौके पर विमर्श से जुड़े लोगों ने महिलाओं के मानवाधिकारों के हनन तथा समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के विरोध में मल्लीताल पंत पार्क से तल्लीताल स्थित गांधी चौक तक मानव श्रंखला बनाई।

विज्ञापन


 मल्लीताल में हुई गोष्ठी के दौरान विमर्श की ओर से 16 दिवसीय अभियान के तहत की गई गतिविधियों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जब तक जैंडर समानता और महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित नहीं होती तब तक विमर्श का यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में खुर्पाताल और ज्योलीकोट न्याय पंचायत की महिला संगठनों से जुड़ी महिलाओं तथा किशोरी संगठनों की किशोरियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था प्रमुख कंचन भंडारी, कविता, गायत्री, मोहिनी, नीमा, रेनू, भावना, प्रेमा, हरीश, सुरेंद्र तथा माया नेगी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भीमताल में कहा है कि मानवाधिकारों की सुरक्षा के बगैर सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक आजादी की बात करना पूरी तरह से बेमानी है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए सभी को मिलकर संघर्ष करने की जरूरत है।

कुंजवाल गुरुवार को यहां भारत तिब्बत मैत्री संघ की नैनीताल जिला इकाई और उत्तराखंड एवं भारत तिब्बत समन्वय केंद्र नई दिल्ली के तत्वावधान में एक बैंक्वेट हाल में आयोजित तिब्बत में मानवाधिकार हनन: हिमालयी पर्यावरण एवं भारत की सुरक्षा विषयक चिंतन गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

कुंजवाल ने दुनिया भर में मानवाधिकारों के बढ़ते हनन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया के सभी देशों को मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए मिल बैठकर हल खोजना होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने चीन की ओर से तिब्बतियों के साथ किए जा रहे अत्याचारों को पूरी तरह से गलत बताया। उन्होंने कहा कि तिब्बतियों के साथ हो रहे अत्याचार बंद होने चाहिए।

पद्मश्री यशोधर मठपाल ने तिब्बत में बढ़ते मानवाधिकार हनन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तिब्बतियों के साथ न्याय किए जाने पर जोर दिया। देहरादून से आए तिब्बती कल्याण अधिकारी जमपाथुंतोक ने तिब्बतियों के हित के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। गोष्ठी में एडवोकेट नवीन पनेरू, पुष्कर मेहरा, तारादत्त पांडे, समन्वयक सुरेंद्र कुमार, नवीन आर्या, भुवन आर्या समेत कई लोग मौजूद थे।

इधर, एसओएस जेएन कौल शिक्षण संस्थान में आयोजित गोष्ठी में प्राचार्या डा. रंजना रुहेला ने लोकतंत्र में मानवाधिकारों की रक्षा को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक होकर अपने कर्त्यवों का ईमानदारी से निर्वहन कहना होगा। इस मौके पर प्रवक्ता अजय यादव, पुनीत बिष्ट, बुसरा कमाल, प्रियंका, बबीता, आशा, पुष्पा, प्रभा, विनीता, ईला और कविता ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed