{"_id":"19d615cd5874f8eb5a6306f33664d567","slug":"human-rights-commission-deo-mana-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार आयोग का डीईओ, एमएनए को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार आयोग का डीईओ, एमएनए को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 19 Feb 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने काठगोदाम इंटर कालेज में बच्चों को कंकड़ों और धूल पर बैठाकर प्रीबोर्ड परीक्षा लिए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग ने आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्डा की शिकायत पर वाद दायर कर शिक्षा विभाग के डीईओ और नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी को नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों को दो मार्च को रामनगर में आयोग के समक्ष पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि इंटर कालेजों में प्रीबोर्ड परीक्षाएं शुरू होने पर पिछले माह 16 जनवरी को नगर निगम के काठगोदाम इंटर कालेज में बच्चों को फील्ड में कंकड़ों पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी थी। इस समाचार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नगर निगम द्वारा संचालित काठगोदाम इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य ने बच्चों को फर्नीचर और दरी तक मुहैया न होने के बारे में बयान दिया था कि विद्यालय ने कल्याण कोष से दो लाख रुपए से फर्नीचर आदि खरीदने की स्वीकृति मांगी थी, लेकिन कई साल बीतने के बाद भी शिक्षा विभाग के सीईओ के कार्यालय से मंजूरी नहीं मिली। इस मामले को सीईओ आरएल आर्या ने खुद देखने की बात कही थी।
विज्ञापन
इधर, आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्डा ने जमीन पर कंकड़ पर बैठकर परीक्षा देते बच्चों से संबंधित समाचार को आधार बनाकर इस संबंध में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी, जिस पर आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस पर वाद दायर कर लिया है। आयोग के चेयरपर्सन विजेंदर जैन, सदस्य जस्टिस राजेश टंडन, सदस्य डा. हेमलता ढौंडियाल की ओर से डीईओ और एमएनए को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन