फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'How to load the Jamuna deep water ..... "

‘जल कैसे भरूं जमुना गहरी.....’

Wed, 23 Mar 2016 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 23 Mar 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
'How to load the Jamuna deep water ..... "
होली - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं भर में होली गायन यौवन पर है। कुमाऊं भर में कोई गली, मोहल्ला ऐसा नहीं है, जहां लोगों में ह ोली की खुमारी नहीं चढ़ी हो। रंग की होली से एक दिन पूर्व बुधवार को पूरा शहर होली के रंग में रंगा रहा। सभी गली, मोहल्लों में महिलाओं और पुरुषों की होली गायकों की टीम ने सुबह से देर रात तक धूम मचाई।
विज्ञापन


यहां भी जिले भर में लोग होली गायन में मस्त रहे। जिले के नैनीताल, रामनगर, गरमपानी, खैरना, भवाली, मुक्तेश्वर, लालकुआं, हल्दूचौड़, चोरगलिया, पतलोट, धारी, धानाचूली, ओखलकांडा, बेतालघाट, ज्योलीकोट, बिंदुखत्ता, कालाढूंगी, भीमताल आदि स्थानों में भी लोग होली गायन में मस्त रहे। होलिका दहन के बाद रंग की होली की शुरुआत कर दी है। 
विज्ञापन


नैनी विहार में महिलाओं ने जमाया रंग 
हल्द्वानी। रामपुर रोड नैनी विहार कालोनी में बसंती पाठक के आवास पर हुई महिलाओं की होली में खूब रंग जमा। महिलाओं ने स्वांग रचकर सभी को खूब गुदगुदाया। हंसने-हंसाने के बीच महिलाओं ने नृत्य भी किया। महिलाओं ने सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशक होली खेलें गिरिजापति नंदन, आज बिरज में होरी रे रसिया, शंभू के मनमाही बसै काशी आदि होली गीतों का रसास्वादन कराया। होली गायन में प्रेमा पंत, शशि कांडपाल, नीतू पांडे, कमला उपाध्याय, आशा पाठक, रेवा कांडपाल, पूजा तिवारी, मनीषा तिवारी, सुषमा त्रिपाठी, हिमानी देवड़ी, सुवा पांडे, चित्रा पांडे, धर्मा कोश्यारी समेत तमाम महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमिरो सीता राम भया कोई हीरा जनम ना पाओगे
हल्द्वानी। रामपुर रोड में दत्तात्रेय मंदिर के समीप पूरन चंद्र पाठक के आवास पर हुई पुरुषों की बैठकी और खड़ी होली में लोगों ने धमाल मचाया। होली गीतों में जल कैसे भरूं जमुना गहरी, सुमिरो सीता राम भया, कोई हीरा जनम ना पाओगे आदि होली गीतों से सराबोर किया। गायन में चेतन पाठक, गौरव पाठक, घनश्याम पाठक, महेश पाठक, गिरीश कांडपाल, खजान पांडे, भास्कर कांडपाल, कैलाश चंद्र पाठक, किशन पाठक पद्मादत्त तिवारी, शिशुपाल सिंह, गिरीश जोशी, त्रिलोक सिंह गहतोड़ी, जीवन ऐंठानी, दुर्गादत्त पाठक, अमर सिंह मेहता, दिनेश लोहनी, पप्पू जोशी, डिकर सिंह करायत, अंबा दत्त पाठक आदि थे।

चलो री सखी चलो होरी खेलन को आज
हल्द्वानी। सुर साधना संगीत एवं कला समिति ने ब्लाक में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में विभिन्न रागों पर आधारित होली गीत पेश किए। जमुनादत्त कोठारी ने राग धमार में होली खेलत नंदलाल, गिरजा पंत ने राग विहाग में दीवानी मैं तो कृष्ण तेरे मन की, जीवन पंत ने राग देश में चलो री सखी चलो गाकर मंत्रमुग्ध किया। तबले में कैलाश पांडे, देवेंद्र पंत, सतीश जोशी ने संगत दी। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्ष जया पंत, जीवन जोशी, मोहन पांडे, पंकज पंत, रेनू जोशी, भुवन जोशी, कमलेश पांडे, योगेश पांडे आदि थे।

आयो नवल वसंत, सखी ऋतुराज कहायो
हल्द्वानी। स्वर साधना शिक्षा समिति रूप नगर की होली गायकी में कैसे जाऊं पनिया बरन को, श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया, आयो नवल वसंत, सखी ऋतुराज कहायो, रंग बरसे भीगे चुनर वाली आदि गीत सुनाए। कार्यक्रम में डा. ईश्वरी दत्त जोशी, पीयूष लोहनी, दीपक, शुभम, भुवन बेलवाल, पृथ्वीराज आदि थे।

ट्यूलिप में होली मिलन समारोह
हल्द्वानी। ट्यूलिप कालोनी में होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें बैलून प्रतियोगिता, साफ्ट ड्रिंक कंपटीशन, क्विज, पेपर डांस किया गया। एनआरआई कपिल विक्रम खिंडा ने सभी सवालों का जवाब दिया। सबसे ज्यादा बैलून फुलाकर सीनियर वर्ग में सृष्टि शर्मा, जूनियर वर्ग में कीर्तिका ने बाजी मारी। कपल पेपर डांस में नोयल मैसी, चंदन गिरि गोस्वामी, लेडीज वर्ग के बीच साफ्ट ड्रिंक प्रतियोगिता में आनंदी गिरि गोस्वामी ने सबसे ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीकर खिताफ  जीता। समारोह में संजीव शर्मा, रिचा शर्मा, सुनील कुमार सचदेवा, डॉ. विनीता कपूर, ममता शर्मा, सीएल यादव, जगदीश चंद्र भट्ट, कबीर पाल, देवेश चंद्र आर्य, हरीश डसीला, नेएल मैसी, अनुराग शुक्ला के साथ अन्य परिवाराें ने भी शिरकत की। एंकर हिमानी बसेरा, आकाश जैन रहे।

रंगों में रंगा वॉकवे मॉल
हल्द्वानी। होली के अवसर पर टेड़ी पुलिया स्थित वॉकवे मॉल में छात्राओं गरिमा नेगी, श्रुति मोंगा, श्रेया मोंगा, वंशिका जैन, रिया गुप्ता, तरु श्री गुप्ता एवं नंदिनी अग्रवाल ने सुंदर रंगोली बनाई। आर्ट वर्क की संस्थापिका अनीता शर्मा ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर होल्यारों ने खूब रंग जमाया। कार्यक्रम में मोहर शारदा ने आभार जताया।

आंगन बोलत कागा....
हल्द्वानी। हीरानगर में स्वर्गीय श्री बंशीधर जोशी के निवास स्थान पर महिला होली हुई। महिलाओं ने स्वांग रचकर सभी का मनोरंजन किया। सभी को अबीर गुलाल लगाया गया। होली में आंगन बोलत कागा, सगुन भयो है, पिया के अवन को और रंग डालूंगी मैं नंद जी के लालन पे, होली गीत सुनाकर धूम मचाई। होली में विमला जोशी, सुनीता जोशी, मीरा जोशी, बीना तिवारी, रेनू पंत, सुनीता भट्ट, ज्योति सिंह, रेनू अधिकारी आदि थे।   

रसिक पिया तोसे खेलूंगी होली
हल्द्वानी। सखावत गंज में डा. विनोद भट्ट के आवास पर महिलाओं की होली में रसिक पिया तोसे खेलूंगी होली, होरिन के दिनन में घर से न निकसूं होली गीतों का रसास्वादन कराया। महिलाओं ने स्वांग भी रचे और नृत्य भी किया। सभी को होली की बधाई दी गई। 

कौन गलिन गए श्याम...
हल्द्वानी। मुखानी चौराहा स्थित डालाकोटी आवास पर हुई होली में महिलाओं ने धमाल मचाया। महिलाओं ने शास्त्रीय रागों पर आधारित होली गीत भी पेश किए। दर्शकों ने होली गायकों की खूब सराहना की।

अपने पिया के गरेवा लगूंगी..
हल्द्वानी। रामपुर रोड मानपुर पश्चिम में ग्राम प्रधान भागीरथी देवी के आवास पर हुई  होली में महिलाओं ने खूब रंग जमाया। महिलाओं ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रो छ, कहनो मान देवर मेरो, अपने पिया के गरेवा लगूंगी होली सुनाई। इस मौके पर रश्मि त्रिपाठी, बसंती पाठक, आशा पाठक, नीम देवी, कमला उपाध्याय, शशि कांडपाल, दीपा देवी, पार्वती, लक्ष्मी, भावना पाठक, दीपा जोशी, शांति नेगी, पुष्पा जोशी, मुन्नी जोशी, पार्वती नेगी, आशा महरा आदि महिलाओं ने नृत्य भी पेश किया। 


हल्दूचौड़ में भी जमा रंग
हल्दूचौड़(नैनीताल)। पूरे इलाके में ग्रामीण परिवेश में महिलाओं एवं पुरुषों की टोली में होली का रंग जमाया। मोटाहल्दू, मोतीनगर, बेरीपड़ाव, गोरापड़ाव, हल्दूचौड़ आदि इलाकों में खड़ी और बैठकी होली जोरों पर है। इस दौरान कीर्ति पाठक, सीमा पाठक, हेमा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed