{"_id":"580139834f1c1b6e5229234d","slug":"how-many-families-will-party-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘परिवार के कितने लोगों को टिकट देगी पार्टी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘परिवार के कितने लोगों को टिकट देगी पार्टी’
राजीव शुक्ला हल्द्वानी।
Updated Sat, 15 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
harish rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस में परिवारवाद के झगड़े से वाकिफ मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को साफ ही कह दिया कि एक ही परिवार से कितने लोगों को पार्टी टिकट देगी। रावत ने बड़ी खूबसूरती से मामला हाईकमान के पाले में सरका दिया। जहां तक चचेरे समधी के टिकट का सवाल है, वह आलाकमान ही तय करेगा।
विज्ञापन
एसटीएच में बातचीत में अपने बड़े बेटे वीरेंद्र रावत के टिकट के आवेदन के सवाल पर कहा कि मेरा परिवार राजनीति में सक्रिय हैं। वह राजनीति में उनका (मुख्यमंत्री) हाथ बंटा रहे तो इसका मतलब यह नहीं है कि टिकट मिल जाएगा। वीरेंद्र ने बृहस्पतिवार को डीडीहाट विधानसभा से पीसीसी के जरिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
अपने चचेरे समधी विजय सिजवाली के कालाढुंगी से आवेदन करने के सवाल को मुख्यमंत्री बड़ी खूबसूरती से हाईकमान के पाले में सरका गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिजवाली समधी बनने के पहले से ही राजनीति में सक्रिय है।
विज्ञापन
उन्होंने आवेदन किया है तो आलाकमान ही तय करेगा। मुख्यमंत्री का यह कहना ऐसे समय में है, जब कांग्र्रेेस में टिकटों को लेकर अंदरखाने सरकार और प्रदेश संगठन के बीच में खींचतान है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी सत्तर विधानसभाओं में आवेदन मांगे हैं। कांग्रेस को करीब 500 आवेदन मिले हैं और इस हिसाब से हर सीट पर करीब सात दावेदार उभर कर सामने आ रहे हैं।
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर मुख्यमंत्री सीधे खुलकर कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। लोग अगर महसूस करते हैं कि वे प्रदेश के गांवों के विकास के लिए काम कर रहे हैं तो कांग्रेस की गुटबाजी से कोई फर्क नहीं पड़ता।
कांग्रेस हर हाल में 2017 का चुनाव जीतेगी। भाजपा भ्रष्टाचार पर ही सिमट कर रह गई है। मैने अपना जीवन सार्वजनिक कर दिया है। लोग अगर भाजपा पर विश्वास करेंगे तो भाजपा को जीतने से कोई रोक नहीं सकता। लोग मुझ पर विश्वास करेंगे तो भाजपा की हार निश्चित है।