फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   How long will these election roads last?

ये चुनावी सड़कें कितने दिन टिकेंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
How long will these election roads last?
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में विधायक से लेकर मंत्रियों तक में सड़क बनाने की होड़ लगी हुई है। लोक निर्माण विभाग भी दबाव के चलते मानकों को ताक पर रखकर सड़कें बना रहा है। ठेकेदार भी लोनिवि अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं। कई जगह सड़कों से डामर उखड़ने लगा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ये चुनावी सड़कें कितने महीने तक टिकेंगी।
विज्ञापन

ठेकेदारों का कहना है कि राज्य में 15 नवंबर से 15 फरवरी तक तापमान काफी कम रहता है। इस सीजन में शासन पूर्व में ही डामरीकरण न करने के बारे में कह चुका है। ठेकेदार राजेंद्र नेगी, योगेश तिवारी आदि लोनिवि को लिखित शिकायत भी कर चुके हैं। उनका आरोप है कि तापमान कम होने पर डामर अच्छे से पकड़ नहीं बना पा रहा है। इससे जगह-जगह सड़कें उखड़ रही हैं। इसके बाद भी लोनिवि के अधिकारी डामरीकरण के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे ठेकेदारों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्या हैं मानक
लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि मानकों के अनुसार 12 डिग्री सेंटीग्रेट से कम तापमान होने पर डामरीकरण नहीं किया जाता है। कहा कि रात में ओस पड़ती है। इस कारण भी डामरीकरण रात में नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों पर उखड़ गया डामर
लोक निर्माण विभाग ने रात में कालाढूंगी रोड पर डामर की एक लेयर बिछाई थी, जो कि 10 घंटे भी नहीं टिक पाई। उस समय लोनिवि के अधिकारियों ने तापमान कम होने की बात कही थी। उधर समाज कल्याण निदेशालय को जाने वाली सड़क का भी हाल है। यहां भी कई जगह डामर उखड़ने लगा है। इसी तरह कई सड़कें उखड़ने की शिकायत आ रही हैं।
15 नवंबर के बाद बनी करीब 24 किमी सड़क
लोक निर्माण विभाग ने 15 नवंबर के बाद करीब 24 किमी सड़क का डामरीकरण किया है। अब भी कई जगह डामरीकरण का काम चल रहा है। लोगों का आरोप है कि नई सड़कें कई जगह से उखड़ रही हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी
ठेकेदारों पर डामरीकरण के लिए कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। दिन का तापमान डामरीकरण के लिए ठीक है लेकिन रात का तापमान कम हो रहा है। ठेकेदारों को तापमान सहीं नहीं होने तक सड़क पर पत्थर बिछाने का काम करने चाहिए। - अशोक चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed