फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Housing will be built soon for leprosy patients

Nainital News: कुष्ठ रोगियों के लिये जल्द बनाए जाएंगे आवास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Housing will be built soon for leprosy patients
नैनीताल। हरिद्वार के डीएम ने हाईकोर्ट को बताया कि गंगा माता कुष्ठ आश्रम के कुष्ठ रोगियों के लिए आवास जल्द बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन आवंटित की जा चुकी है। कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास के लिए समाज कल्याण विभाग से बजट जारी करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की खंडपीठ के समक्ष हुई। हरिद्वार की एक्ट नाव वेलफेयर सोसायटी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि 17 नवंबर 2018 को राष्ट्रपति के हरिद्वार आगमन पर गंगा माता कुष्ठ रोगियों के पक्के आवासों को प्रशासन ने तोड़ दिया था। हालांकि इस आश्रम से लगे अन्य सात अन्य आश्रमों को नहीं तोड़ा गया।
विज्ञापन

गंगा माता कुष्ठ आश्रम के पक्के आवास इंग्लैंड की एसएनजे ट्रस्ट की ओर से 20 लाख रुपये में बनवाए गए थे। इनके आवास तोड़े जाने के बाद ये कुष्ठ रोगी सर्दी, बरसात और गर्मी में सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं और सरकार ने अभी तक इनकी रहने की व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में यह भी कहा गया कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने दिशा निर्देशों में कहा था कि सरकार इनको मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed