फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   house under construction theft police

Nainital News: निर्माणाधीन घर से हजारों का तार चोरी

Sat, 01 Jul 2023 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
house under construction theft police
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। एक निर्माणाधीन घर से चोर हजारों की बिजली की तार उड़ा ले गए। गोरापड़ाव, धौलाखेड़ा में पानी की टंकी के पास रहने वाले लखन मौर्या ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपने घर से 500 मीटर दूरी पर नया मकान बना रहा है।
विज्ञापन


28 जून को मकान में काम नहीं हो रहा था। इस दौरान चोर ने सीसीटीवी कैमरे बंद करने के लिए बिजली कनेक्शन काट दिया। हालांकि मकान में घुसते समय उसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर घर में लगाई जा रही बिजली की तार उखाड़कर ले गए। तार की कीमत 40 हजार रुपये है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



होमगार्ड पर कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी। ई-रिक्शा चालक ने होमगार्ड पर पिटाई का आरोप लगाया है। लालडांठ रोड निवासी एक ई रिक्शा चालक ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि 30 जून की सुबह 10 बजे वह रोडवेज से सवारी लेकर जा रहा था। इस दौरान होमगार्ड ने उससे 100 रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर हाथ पर डंडे से वार कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed