फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hotels and parking lots packed in Nainital

Nainital News: नैनीताल में होटल और पार्किंग स्थल हुए पैक

Sun, 26 Nov 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 26 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hotels and parking lots packed in Nainital
 नैनीताल के मल्लीताल स्थित बोट स्टेंड में नौकायन को पहुंचे सैलानी
नैनीताल। शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन अवकाश एक साथ होने के कारण नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटक गतिविधियों में एकाएक तेजी आ गई है। शनिवार को नैनीताल के अधिकतर होटल और पार्किंग स्थल दोपहर बाद पैक हो गए। सड़कों में दिन भर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही और पर्यटक स्थलों में दिन भर खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से नैनीताल में पर्यटक सीजन अच्छा चल रहा है लेकिन शनिवार की सुबह से ही यहां सैलानियों की आवक अन्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई। देर शाम तक सैलानियों का आना जाना लगा रहा। एकाएक बढ़ी भीड़ के चलते यहां फ्लैट्स मैदान, मैट्रोपोल, मस्जिद के पीछे नाला कवरिंग पार्किंग स्थल व सूखाताल स्थित केएमवीएन का पार्किंग स्थल वाहनों से पैक हो गया। सैलानियों की आवक बढ़ी तो सड़कों में सुबह से शाम तक वाहन रेंगते रहे। कई बार जाम की स्थिति भी पैदा हुई जिसे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह खुलाया।
विज्ञापन

सैलानियों की भीड़ बढ़ने से पंत पार्क, तिब्बती भोटिया मार्केट, स्नोव्यू, केव गार्डन, बारापत्थर, चिड़ियाघर, रोपवे, बाटनिकल गार्डन व हनुमानगढ़ी आदि क्षेत्रों में दिन भर चहल पहल बनी रही। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन किया। घुड़सवारी के शौकीन पर्यटक बारापत्थर पहुंचे। देर शाम तक नगर में सैलानियों की आवक बनी हुई थी। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, होटल व्यवसायी राजकुमार गुप्ता आदि का कहना है कि लगातार तीन छुट्टियां एक साथ होने के कारण नैनीताल में सैलानियों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले दो-तीन दिन नैनीताल में पर्यटक सीजन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed