फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hospitals will be removed from PPP mode: Health Minister

अस्पतालों को पीपीपी मोड से हटाया जाएगा : स्वास्थ्य मंत्री

Mon, 01 Jul 2024 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 01 Jul 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hospitals will be removed from PPP mode: Health Minister
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के सरकारी अस्पताल को अब सरकार ही चलाएगी। इस अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने की तैयारी शुरू हो रही है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी। वहीं चुनाव जीतने के बाद पहली बार रामनगर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी ने भी अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने का समर्थन किया और जीत पर रामनगर की जनता की आभार जताया।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी रामनगर पहुंचे। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं सम्मान समारोह में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने को लेकर सरकार पूरी तरह प्रयासरत है। सरकार ने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की तैनाती के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। कहा कि सरकार ने प्रदेश के कुछ सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पीपीपी मोड पर दिया था।
विज्ञापन

कहा कि जब भी वह रामनगर आए तब लोगों ने पीपीपी मोड पर संचालित अस्पताल की व्यवस्थाओं के खिलाफ नाराजगी जताई। अब पीपीपी मोड पर संचालित सभी अस्पतालों को सरकार वापस अपने संरक्षण में चलाएगी। अस्पतालों में पर्याप्त संसाधन जुटाने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी की जाएगी। जनता और जनप्रतिनिधि भी लगातार रामनगर अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने की मांग कर रहे थे, सितंबर तक इन अस्पतालों को सरकार स्वयं चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर को विश्व पर्यटन की बनाएंगे राजधानी : बलूनी
रामनगर। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। रामनगर को विश्व की वन्यजीव, पर्यटन की राजधानी बनाने पर काम शुरू कर दिया है। रामनगर में रेल सेवा बढ़ाने के साथ ही अन्य कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। जल्द ही रामनगर की जनता को इसका लाभ मिलेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। रामनगर में बढ़ते नशे को लेकर विधायक दीवान सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के साथ वह स्वयं जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ वार्ता कर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

ये लोग रहे मौजूद
नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मालधन मंडल अध्यक्ष दीपा भारती, सरिता आर्या, राकेश नैनवाल, रुचि गिरी गोस्वामी, भगीरथलाल चौधरी, हेमभट्ट, सत्य प्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, पूरन नैनवाल, भावना भट्ट, गणेश रावत, कैप्टन जेसी लोहनी, किशोरी लाल, नरेंद्र शर्मा, अशोक गुप्ता, राम भरोसे डब्वू, राजेंद्र मित्तल, घनश्याम शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed