फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hospital staff engaged in treatment of dengue patients also came in the grip of dengue, death of a girl child

डेंगू के मरीजों के इलाज में लगे अस्पताल स्टाफ भी आए डेंगू की चपेट में , एक बच्ची की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hospital staff engaged in treatment of dengue patients also came in the grip of dengue, death of a girl child
हल्‍द्वानी बेस अस्‍पताल की इमरजेंसी में उमड़ी बुखार के मरीजों की भीड़। अमर उजाला
हल्द्वानी। निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दो की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची को गंभीर हालत में श्री राममूर्ति अस्पताल बरेली रेफर किया गया था। आशंका है कि छात्रा की मौत डेंगू से हुई है। इधर, एसटीएच एवं बेस अस्पताल में बुखार और डेंगू मरीजों की भीड़ कम होने नहीं हो रही है। डेंगू मरीजों की संख्या अब तक 500 के पार हो गई है।
विज्ञापन

जजफार्म हल्द्वानी निवासी कृतिका बिष्ट (7) शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। बुखार आने के बाद परिजनों ने उसे चार सितंबर को एक निजी चिकित्सालय में दिखाया। प्लेटलेट्स 12 हजार होने के साथ ही आईजीए पॉजिटिव था। इस पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर श्री राममूर्ति अस्पताल बरेली गए।
विज्ञापन

पांच सितंबर को बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। निजी अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार एसजीओटी भी काफी बढ़ा हुआ था। बच्ची की मौत की जानकारी अभी स्वास्थ्य विभाग को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सुशीला तिवारी अस्पताल में बुखार और डेंगू के 110 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एसटीएच में डेंगू के एलाइजा पॉजिटिव 29 मरीजों में मिले हैं। बेस अस्पताल में बुखार और डेंगू के 114 भर्ती हैं। बेस अस्पताल में डेंगू के एलाइजा पॉजिटिव 42 मरीज हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बेस अस्पताल में डेंगू के एलाइजा पॉजिटिव 22 मरीज हैं। जिले में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 537 हो गई है।
बेस अस्पताल के आधा दर्जन कर्मचारी बीमार, भर्ती
हल्द्वानी। बेस अस्पताल के आधा दर्जन कर्मचारी डेंगू की चपेट में हैं। बेस अस्पताल की दो नर्स, दो लैब टेक्नीशियन और दो अन्य कर्मचारियों को डेंगू है। सभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

सीएमएस की जेब से मोबाइल निकालने का प्रयास
नेता प्रतिपक्ष के निरीक्षण के दौरान बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरीश लाल का किसी ने मोबाइल निकालने का प्रयास किया। हालांकि उस लड़के को पकड़ लिया गया और मोबाइल मिल गया। डॉ. लाल ने अपनी पैंट की पीछे की जेब में मोबाइल रखा था। निरीक्षण के दौरान भीड़ अधिक थी इसी बीच एक लड़के ने जेब से मोबाइल खींचने का प्रयास किया। सीएमस ने उसको पकड़कर सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया। निरीक्षण पूरा होने के बाद उसको फटकार लगाकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed