{"_id":"66030482af3035540b98c6077a08314d","slug":"hospital-doctor-wife-beaten-bled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर ने हास्पिटल में पत्नी को पीटा, लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर ने हास्पिटल में पत्नी को पीटा, लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
नवाबी रोड स्थित एक निजी हास्पिटल में डा. नवीन कांडपाल ने रविवार दोपहर अपनी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पत्नी का आरोप था कि पति उस पर संपत्ति अपने नाम करने के लिए दबाव बना रहा है। इनकार करने पर डाक्टर ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे पीटा। पत्नी ने डाक्टर और उनके भाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इधर, डाक्टर का आरोप है कि उसकी पत्नी अस्पताल में मरीजों के सामने उसे बेइज्जत कर रही थी और उनके भाई से झगड़ा करने लगी।
विज्ञापन
शक्ति सदन नवाबी रोड निवासी डा. नवीन कांडपाल का घर के पास ईएनटी हास्पिटल है। इसी हास्पिटल में डाक्टर की पत्नी डॉ. आभा कांडपाल मेडिकल स्टोर चलाती हैं। पत्नी का कहना है कि विवाद के चलते वह तीन माह से अपनी दो बेटियों को लेकर पति से अलग रह रही है। आरोप है कुछ दिनों से डाक्टर ने उनके मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए मरीजों को मना कर दिया है।
विज्ञापन
इसी बात को पूछने के लिए वह रविवार को डाक्टर के पास गई थी। इस पर डाक्टर और उनके भाई ने हास्पिटल में उसे बुरी तरह पीटा। लहूलुहान पत्नी ने कोतवाली आकर कोतवाल आरएस मेहता को घटना की सूचना दी। बताया कि हास्पिटल उसके नाम से है। पति हास्पिटल अपने नाम कराना चाहता है।
विज्ञापन
अपने खर्च के लिए वह मेडिकल स्टोर चलाती है, लेकिन अब वह उसे मेडिकल स्टोर से भी बेदखल करना चाहता है। मेडिकल कराने के बाद पत्नी ने पति और उनके भाई के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने डाक्टर को बुलाकर काफी समझाया। कोतवाल से डाक्टर ने विवाद हल करने के लिए दो दिन का समय मांगा है।
दोनों ने की थी लव मैरिज
डा.नवीन कांडपाल ने बताया कि छात्र जीवन में ही उसका आभा से प्यार हो गया था। एक दशक पहले उसने डाक्टर बनने के बाद लव मैरिज की। उसने सास-ससुर को भी अपने घर में रखा है। पत्नी की बहन के मौत होने पर उसने भांजी को अपने पैसे से बीटेक कराया। आरोप लगाया कि सास की दखलंदाजी के चलते उसके परिवार में विवाद हुआ है।
उसने बागेश्वर, दिल्ली और हल्द्वानी में संपत्ति जोड़ी, लेकिन सभी संपत्ति अपनी पत्नी के नाम कर दी। उसके खाते में मात्र 47 हजार रुपये हैं। वह पहले हास्पिटल का हिसाब पत्नी से नहीं लेता था। उसके पास चलने के लिए सिर्फ साइकिल है। कार भी पत्नी के नाम से है।