{"_id":"689cfca19cfdb482c70f741d","slug":"horticulture-department-started-buying-apples-from-farmers-nainital-news-c-240-1-shld1006-109153-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: उद्यान विभाग खरीदने लगा किसानों का सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: उद्यान विभाग खरीदने लगा किसानों का सेब
Thu, 14 Aug 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। उद्यान विभाग किसानों का सेब सरकारी दर पर खरीद रहा है। बृहस्पतिवार को रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सूपी सतबुगा में किसानों का सेब 13 रुपये किलो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा गया। बाजार में सेब और नाशपाती नहीं बिकने से किसान परेशान हो रहे थे। मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी पंत ने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए सरकार ने सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य 13 रुपये और नाशपाती के लिए 7 रुपये किलो का मूल्य निर्धारित किया है। बताया कि किसानों का सी ग्रेड सेब विभाग की ओर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपना सेब विभाग को बेचने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन