{"_id":"96f2e71d029981fc75263aa1074658ca","slug":"honored-by-the-college-authorities-with-badminton-racket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज प्रशासन ने बैडमिंटन रैकेट देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज प्रशासन ने बैडमिंटन रैकेट देकर किया सम्मानित
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अल्मोड़ा में आयोजित अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
टीम के पहुंचने पर रविवार को कॉलेज प्रशासन ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। क्रीड़ा प्रभारी डा. जीसी पंत ने बताया कुमाऊं विवि की ओर से 14 से 16 सितंबर तक एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
इसमें रामनगर के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप और व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। टीम का नेतृत्व टीम मैनेजर डा. जेपी त्यागी ने किया।
टीम के हिमांशु बिष्ट, मो. आजम, दीपक सती, राहुल भंडारी, हिमांशु केडियान ने अच्छा प्रदर्शन किया। डा. पंत ने बताया विजेता खिलाड़ियों को वार्षिक समारोह में ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, खिलाड़ियों के कालेज पहुंचने पर प्राचार्या डा. हेमा प्रसाद, डा. संजय कुमार ने खिलाड़ियों को बैडमिंटन रैकेट देकर सम्मानित किया।
इस दौरान डा. केके पंत, डा. धीरेंद्र सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र सिंह बिष्ट, रंजीत सिंह, विनोद महरा, बीसी पंत आदि मौजूद थे।