फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Honey, royal jelly, pollen can increase additional income

शहद, रॉयल जेली, पराग बढ़ा सकती है अतिरिक्त आमदनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Honey, royal jelly, pollen can increase additional income
ज्योलीकोट के मौन पालन केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद विशेषज्ञ और प्रशिक्षार्थी। संवाद - फोटो : BHIMTAL
ज्योलीकोट (नैनीताल)। मौन पालन केंद्र में शहद मिशन के अंतर्गत रविवार को कुमाऊं मंडल स्तरीय सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखंड आर्गेनिक परिषद नेशनल बी बोर्ड दिल्ली के सहयोग दिया जा रहा है। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बताया कि मौन पालन से किसान शहद के साथ रॉयल जेली, पराग, मोम आदि के उत्पाद तैयार कर अतिरिक्त आमदनी ले सकते हैं। यह उत्पाद शहद से अधिक कीमती और आर्थिक मजबूती देने में सहायक हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मधुमक्खी शोध संस्थान पुणे के पूर्व सहायक निदेशक डॉ. के लक्ष्मी राव ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से मौन पालन आर्थिक समृद्धि के साथ ही कृषि उत्पादों की वृद्धि करने में भी कारगर है। विषय विशेषज्ञ दिलीप बोरा, शिवालिक नेचुरल प्रोडक्ट के निदेशक अतर सिंह, वरिष्ठ कीट विद आरके सिंह, पीएस कनवाल, डॉ. रश्मि जोशी, गुंजिता जोशी, यशोदा, डॉ. सुरभि पांडे, जेसी कनवाल ने वैज्ञानिक तरीके से मौन पालन और उत्पाद पर विशेष जानकारी दी। प्रशिक्षण में विभिन्न जनपदों के 50 से अधिक प्रशिक्षणार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान हरीश, अनूप चमियाल, हिमांशु जीना, शिवम साह, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed