{"_id":"63261acd8cea853f051fc228","slug":"home-guard-dies-after-flowing-into-jamrani-gadhre-bhimtal-news-hld476054160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमरानी गधेरे में बहने से होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमरानी गधेरे में बहने से होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
भौर्सा में जमरानी गधेरे में बहने से मृत होमगार्ड महेश चंद्र पलड़िया की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। शुक्रवार शाम हल्द्वानी से ड्यूटी कर घर लौट रहर एक होमगार्ड भौर्सा के पास जमरानी गधेरे में बह गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गधेरे के किनारे होमगार्ड को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और भीमताल पुलिस को सूचना देकर होमगार्ड को अस्पताल ले जा रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया।
भीमताल थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि भौर्सा निवासी महेश चंद्र पलड़िया (36) पुत्र उमापति पलड़िया शुक्रवार शाम ड्यूटी से घर लौटते समय भौर्सा के पास जमरानी गधेरे में बह गए। रात होने से उनके बहने की सूचना किसी को नहीं मिल पाई।
शनिवार सुबह गांव के लोगों ने गधेरे में एक युवक के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतक हल्द्वानी एसएसपी कार्यालय में होमगार्ड के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
विधायक राम सिंह कैड़ा ने मोर्चरी पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। आपदा के तहत जल्द आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। विधायक ने बताया कि मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। होमगार्ड की मौत पर पुलिस के आला अधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया है।