फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Holi Song in Nainital

Nainital News: ...फागुन मास बसंत ऋतु आई

Tue, 28 Feb 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 28 Feb 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Holi Song in Nainital
नैनीताल। श्री राम सेवक सभा की ओर से सोमवार को नगर में धूमधाम के साथ 27वें फागोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान होल्यारों ने नगर में होली जुलूस निकाला और स्वांग के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और जोशीमठ में आई आपदा जैसी स्थिति से बचाव को लेकर संदेश दिया।
विज्ञापन

होली जुलूस का शुभारंभ मां वैष्णो देवी मंदिर में विधायक सरिता आर्या और कुर्मांचल बैंक के अध्यक्ष विनय साह ने किया। जुलूस में शामिल महिलाओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर बुरांसी फूली आओ दीदी आओ अम्मा पहाड़ हमारा, उत्तराखंड मेरी मात्रा भूमिन तेरी जय जय कारा, फागुन मास बसंत ऋतु आई... समेत कई होली गीतों का गायन किया।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे रामसेवक सभा भवन में आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे, मुन्नी तिवारी, गीता साह, अनिता साह, डॉ. महेंद्र राणा, मनोज साह, जगदीश बावड़ी, अशोक साह, बिमल चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से होली महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। संचालन मीनाक्षी कीर्ति व प्रो. ललित तिवारी ने किया। यहां डाॅ. महेंद्र राणा, पूर्व विधायक डाॅ. नारायण सिंह जंतवाल, मनोज साह, मारुति साह, जगदीश लोहनी, एएन सिंह, प्रेमा अधिकारी, रानी साह आदि मौजूद रहे। इस दौरान प्रगति होली दल हल्द्वानी, मधुबन होली दल हल्द्वानी, अमरावती काॅलोनी हल्द्वानी, एकरा मंच हल्द्वानी, ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस भवाली, मां नंदा होली समिति भवाली, पार्वती संस्कृति कला मंच हल्द्वानी, जीवन वर्षा कला संगम बेतालघाट, जीवन वर्षा कला संगम सिटी मेहरागांव, मां का आशीर्वाद ज्योलीकोट, कृष्ण ग्राम संगठन मेहरागांव की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed