फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hockey Competition Nainital

Nainital News: एचसी शाहाबाद फाइनल में पहुंची

Fri, 23 Jun 2023 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 23 Jun 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Hockey Competition Nainital
नैनीताल स्थित डीएसए मैदान में बृहस्पतिवार को अमर उजाला प्रायोजित ट्रेड्स कप हाकी प्रतियोगिता के
नैनीताल। अमर उजाला की ओर से प्रायोजित 98वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को एचसी शाहाबाद ने एसीडब्लूएस बुटाला को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा संघ एवं जिमखाना क्लब की ओर से डीएसए मैदान में खेली जा रही हॉकी प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में ऋषि मार्कंडेय एचसी शाहाबाद और बाबा पलह एससीडब्लूएस बुटाला की टीमें आमने-सामने थीं। मध्यांतर से पूर्व शाहाबाद की टीम ने विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा। 15वें मिनट पर शाहाबाद के हरमन और 18वें मिनट में इसी टीम के मनप्रीत ने गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। 32वें मिनट में बुटाला की ओर से चरनजीत ने गोल कर मुकाबले को 2-1 कर दिया। मध्यांतर के बाद बुटाला की ओर से गुरतेज सिंह ने 50वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। मुकाबले के अंत तक यही स्कोर रहा और मुकाबला बराबर हो गया। मुकाबले के निर्णय के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें विजेता टीम शाहाबाद के खिलाड़ियों ने चार और बुटाला के खिलाड़ियों ने तीन गोल किए। शाहबाद की ओर से मनप्रीत, सोमजीत, विमित मलिक व कोहिनूर और बुटाला की ओर से एस बलकार सिंह, गुरतेज सिंह, चरनजीत ने गोल किया। इस तरह शाहबाद ने मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता के डायरेक्टर महेश कुमार, रेफरी प्रबंधक अविनाश श्रीवास्तव, रेफरी गोविंद रावत, मोहित रावत, अमित शर्मा, अश्विनी कुमार, महेश्वर नेगी रहे। तकनीकी समिति में संदीप पाठक, रोहित कुमार, हार्दिक भोंसले, श्रीयश चरनकर रहे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed