फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hoardings and parking tender will be investigated

Nainital News: होर्डिंग और पार्किंग टेंडर की होगी जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Hoardings and parking tender will be investigated
नैनीताल। नगर पालिका की अंतिम बोर्ड बैठक में सभासदों ने पालिका की कई निविदाओं व कार्यों पर आपत्ति जताई। सभासदों ने पालिका बोर्ड में पूर्व में पास गैस प्लांट पर आपत्ति दर्ज कराई। पालिका प्रशासक ने कहा कि नगर में होर्डिंग लगाने के ठेके और डीएसए पार्किंग टेंडर की जांच की जाएगी। बैठक के बाद सभासदों को विदाई भी दी गई।
विज्ञापन

पालिका प्रशासक और एसडीएम धारी केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में बुधवार को पालिका बोर्ड की बैठक में 15 में पांच निर्वाचित और दो नामित सभासद ही पहुंचे। बैठक में पालिका की आय में बढ़ोतरी पर चर्चा हुई। सभासदों ने मल्लीताल लकड़ी टाल में लगने वाले एचपीसीएल के भूमिगत रसोई पाइप लाइन प्लांट को शहर के लिए खतरा बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की। ईओ ने दो दिसंबर 2020 की बोर्ड बैठक में इसे पास करने का हवाला दिया।
विज्ञापन


सभासदों ने आरोप लगाया कि बिना बोर्ड सहमति के डीएसए पार्किंग को 18 माह के लिए ठेके पर दिया गया। होर्डिंग के टेंडर पर भी सभासदों ने विरोध दर्ज किया। प्रशासक ने जांच के बाद निर्णय लेने की बात कही। बैठक में अशोक पार्किंग से पालिका को निजी स्तर पर कार्य करने पर 1.25 लाख रुपये की औसत मासिक आय के इतर अन्य को एक चौथाई में ठेका देने पर भी नाराजगी जताई। इसके अलावा लेकब्रिज, अन्य पार्किंग के लिए समय से निविदा को शासन को पत्र भेजना तय हुआ। सभासदों के गाड़ीपड़ाव स्थित नगर पालिका की दुकान के आवंटन पर सवाल पर फैसला लिया कि ऐसी सभी प्रॉपर्टी की जांच की जाएगी। बैठक में ईओ पूजा चंद्रा, सभासद दीपक बर्गली, मोहन नेगी, मनोज जगाती, कैलाश रौतेला, सागर आर्या, मनोनीत सभासद मनोज जोशी, तारा राणा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ठेकेदार को देना है एक करोड़
पालिका बोर्ड बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था और डोर टू डोर कूड़ा उठान पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने डोर टू डोर से यूजर चार्जेस के रूप में 10 लाख रुपये की वसूली की जानकारी दी। सभासदों ने कहा कि पालिका ने कूड़ा उठान के लिए ठेकेदार को एक करोड़ रुपया देना है। ऐसे में नगर की सफाई कैसे होगी। नगर में स्मार्ट टॉयलेट बनाने पर भी सहमति बनी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed