फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   HMT

तो आश्वासन देकर बचा रहे एचएमटी!

Wed, 10 Jun 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 10 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन

एचएमटी बचाने को लेकर अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। अब तक बिजली नहीं जुड़ने से जापान से मिले 10 हजार घड़ियों और रक्षा उपकरण बनाने का 40 लाख रुपये का आर्डर पूरा नहीं हो सका है।

विज्ञापन


एचएमटी रानीबाग फैक्ट्री की बिजली बकाया होने के कारण दिसंबर-2013 में काट दी गई थी। एचएमटी कर्मियों ने फैक्ट्री बचाने और बिजली कनेक्शन जुड़वाने के लिए कई बार मुख्यमंत्री हरीश रावत से गुहार लगाई थी। रावत उस वक्त यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। फरवरी 2014 में ताजपोशी होने के बाद भी एचएमटी कर्मी अपनी और फैक्ट्री की बदहाली को लेकर कई बार मुख्यमंत्री से मिले, मगर आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। फरवरी-2015 से फैक्ट्री कर्मियों ने इकाई को बचाने के लिए आंदोलन शुरू किया था, जिसके बाद तमाम नेता रानीबाग पहुंचे। सभी ने कर्मियों के साथ फोटो खिंचवाई और आश्वासन देकर चले आए।
विज्ञापन


सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने वित्त मंत्री से फोन पर बात कर दो माह के लिए एचएमटी रानीबाग का बिजली कनेक्शन जुड़वाने को कहा था। उन्होंने तर्क दिया था कि दो माह के लिए अगर कनेक्शन जुड़ गया तो जापान से मिले 10 हजार घड़ियों और 40 लाख रुपये के रक्षा उपकरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बावजूद अब तक फैक्ट्री की बिजली नहीं जुड़ी है। वहीं, रक्षा मंत्रालय की टीम का दौरा हो चुका है और रिपोर्ट आने के बाद कुछ सकारात्मक परिणाम दिखाई पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed