{"_id":"5963e6d34f1c1b200d8b474b","slug":"hiv-victim-killed-by-husband-if-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने साथ छोड़ा तो एचआईवी पीड़िता ने जान दे दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने साथ छोड़ा तो एचआईवी पीड़िता ने जान दे दी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
भोटिया पड़ाव क्षेत्र में एचआईवी पीड़ित महिला ने सोमवार की रात अपनी झोपड़ी में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि खतरनाक बीमारी की जानकारी मिलने पर पति ने भी उसका साथ छोड़ दिया था। मानवता के नाम पर पड़ोस के लोग उसे जीने के लिए खाना पानी दे रहे थे।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत की जांच से पता चला कि महिला ने अपने चारपाई के बास से गले में खुद फंदा लगाया था। महिला नौ साल से खतरनाक बीमारी से जूझ रही थी। जीवन भर साथ निभाने का वादा करने वाला जीवनसाथी भी रोग के चलते उसका साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला की दो बेटियां और एक बेटा है। किसी के सहयोग से उसकी दोनों बेटियां दिल्ली में पढ़ रही हैं। पड़ोसियों का कहना था कि कुछ सालों से एक व्यक्ति महिला के साथ रह रहा था लेकिन वह भी एचआईवी से पीड़ित हो गया।
विज्ञापन
महिला की शारीरिक स्थिति काफी जर्जर हो गई थी। मानवता के चलते पड़ोसी उसे खाना पानी दे रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।