फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hinged on the deleted operator 'unperturbed'

कब्जेदार हटाए गए पर कराने वाले ‘बेफिक्र’

Sat, 23 May 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sat, 23 May 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन

तराई पश्चिम वन प्रभाग के 450 हेक्टेयर इलाके में कब्जा कराने वाले को जैसे-तैसे वन विभाग ने प्रशासन-पुलिस के सहयोग से हटा लिया, पर इस कब्जे को लेकर आंख बंद रखने वाले या कथित तौर पर मिलीभगत करने वाले किसी अफसर, कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अगर सही से निष्पक्ष जांच हो जाए, तो कई आला अफसर से लेकर कर्मचारियों की भी गर्दन नप सकती है।

विज्ञापन


आमपोखरा रेंज में इतना बड़ा कब्जा रातों-रात नहीं हुआ है, बल्कि यह लंबे समय से चल रहा था। इसमें वन विभाग की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुई है। कब्जा कर जमीन बेचने के मामला चर्चा में है, पर वन विभाग ने कब्जेदारों को तो खदेड़ दिया, जबकि वन विभाग के कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, इलाके की सुरक्षा, सुरागकशी के लिए वन रक्षक, वन दरोगा, डिप्टी रेंजर, रेंजर तक फील्ड स्टाफ की फौज होती है।
विज्ञापन


वन कर्मियों को निश्चित समय में सीमांकन पीलर और वन भूमि के संबंध में जानकारी देनी होती है, लेकिन वन कर्मी मामले को दबाए रहे। यह मामला तब खुला, जब  माओवादियों की तलाश में पुलिस की टीम गश्त पर गई। ऐसे में वन कर्मियों और अफसरों की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। ऐसे में वनाधिकारी कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा नहीं पा रहे हैं। डीएफओ राहुल के अनुसार इसमें वन कर्मियों की भूमिका संदिग्ध हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed