फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Himalayan Cricket Academy and Haldwani Foundation won their respective matches

हिमालयन क्रिकेट एकेडमी और हल्द्वानी फाउंडेशन ने जीते अपने-अपने मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Himalayan Cricket Academy and Haldwani Foundation won their respective matches
जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 जिला लीग में मैच उदघाटन के दौरान पहुंचे मंडी ?
हल्द्वानी। नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-14 जिला लीग में सोमवार को हिमालयन क्रिकेट एकेडमी और हल्द्वानी क्रिकेट फाउंडेशन ने अपने मैच जीते।
विज्ञापन

पहले मैच में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर निर्धारित 25 ओवर में 4 विकेट पर 163 रन बनाए। गोविंद ने 58, देवानन्द जोशी ने 39 रनों के योगदान दिया। एसआरएस की टीम 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी। हिमालयन के लिए हर्ष पांडे ने चार विकेट चटकाए। दूसरे मैच में हल्द्वानी क्रिकेट फाउंडेशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। नीरज पनेरू ने 94 रन, अनिरुद्ध तिवारी ने 38 रनों की पारी खेली। रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम 24.5 ओवर में 139 रन ही बना सकी। रोहन बिष्ट के 62 भी जीत के लिए फायदेमंद नहीं हो सके। इस मौके पर भाजपा नेता गजराज बिष्ट, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, जिला क्रिकेट एसोसिएशन अल्मोड़ा के सचिव हर्ष गोयल, मनोज पंत, किशन अनेरिया, त्रिवेणी ग्याल, पुष्कर मेहरा, नमिता पाठक, मनोज तिवारी मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed