{"_id":"65206ab8c2f33015ad0e48c6","slug":"hill-food-should-be-linked-with-tourism-pant-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-1393-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी खानपान को पर्यटन से जोड़ा जाए : पंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी खानपान को पर्यटन से जोड़ा जाए : पंत
Sat, 07 Oct 2023 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
भीमताल ग्राफिक एरा में किताब कौतिक में बोलते प्रो. पुष्पेश पंत। संवाद
भवाली (नैनीताल)। भीमताल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय किताब कौतिक मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल, पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बीके बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट और परिसर निदेशक प्रो. डॉ एमसी लोहानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में लेखक और विचारक प्रो. पुष्पेश पंत ने कुमाऊंनी खानपान की विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने पहाड़ी खानपान को पर्यटन से जोड़ने की बात कही। कथाकार प्रो. प्रयाग जोशी ने जिया रानी के इतिहास और सांस्कृतिक पक्ष पर जानकारी दी। प्रो. शेखर पाठक ने नैनीताल की खोज से लेकर अब तक के इतिहास से अवगत कराया। पद्मश्री डॉ यशोधर मठपाल, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किताब कौतिक की सराहना की। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने किताब कौतिक का निरीक्षण करने के साथ सूचना के अधिकार विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में श्रीकृष्णचरितामृत के रचयिता महेश कुमार वर्मा '''' अशांत '''' को सम्मानित किया गया। देर शाम सांस्कृतिक संध्या में प्रह्लाद मेहरा और घुघुति जागर टीम ने कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान संयोजक हेम पंत, संजीव भगत, मोहित जोशी आदि मौजूद रहे।