{"_id":"6527054732de0391e7007116","slug":"hill-deeps-issue-reaches-state-finance-department-haldwani-news-c-337-1-ha11004-2232-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राज्य के वित्त विभाग तक पहुंचा हिल डिपो का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राज्य के वित्त विभाग तक पहुंचा हिल डिपो का मामला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। काठगोदाम में बनाया जा रहा हिल डिपो का मामला वित्त विभाग तक पहुंच गया है। वहां से अनुमोदन के बाद मामला सीएम तक पहुंचेगा। वहीं, तीनपानी में प्रस्तावित आईएसबीटी का मामला केंद्र में भूमि हस्तांतरण के लिए पहुंचा है।
हल्द्वानी में नए बस अड्डे बनाए जाने की कवायद जारी है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था जर्जर है। काठगोदाम में भी सरकार आईएसबीटी बना रही है जिसे हिल डिपो का नाम दिया गया है। हिल डिपो की डीपीआर बन गई है और साथ ये मामला राज्य वित्त विभाग तक पहुंच गया है। यहां से अनुमोदन के बाद ये मामला सीएम तक जाएगा। वहीं, तीनपानी में आईएसबीटी का मामला केंद्र में लैंड ट्रांसफार्मर तक अटका हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि केंद्र में इसकी पैरवी पुरजोर तरीके से की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नई परियोजना के तहत पुराने बस अड्डे को बस स्टॉपेज बनाया जाएगा जहां बस का ठहराव केवल कुछ ही देर के लिए होगा। हिलडिपो से पहाड़ की बस भेजी जाएंगी और तीनपानी आईएसबीटी से मैदान के लिए बस संचालित होंगी।
-- -- -- -- -- --
काठगोदाम के आईएसबीटी हिल डिपो का मामला वित्त विभाग में है। हल्द्वानी में नए बस अड्डे बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। -अरविंद सिंह हयांकी, परिवहन सचिव, उत्तराखंड।