फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hiljatra in Kumaurh

कुमौड़ के हिलजात्रा में लखिया का आशीर्वाद लेने उमड़ी लोगों की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hiljatra in Kumaurh
पिथौरागढ़ के कुमौड़ में आयोजित हिलजात्रा में गल्या बल्द की जोड़ी और अन्य पात्र। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सोर के कुमौड़ गांव का प्रसिद्ध हिलजात्रा उत्सव शुक्रवार को मनाया गया। हिलजात्रा के मुख्य पात्र लखिया और उसे रस्सियों में जकड़े दो गण विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। हिलजात्रा के मुख्य पात्र लखिया को देखने और उसका आशीर्वाद लेने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पिछले वर्ष हिलजात्रा पर्व नहीं मनाया गया। कुमौड़ गांव के लोगों ने केवल मुखौटों की पूजा कर परंपरा निभाई थी। इस वर्ष भी पहले केवल सांकेतिक रूप में हिलजात्रा मनाने का निर्णय लिया गया था लेकिन शुक्रवार को ग्रामीणों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए उत्सव मनाने का निर्णय लिया। इसके बाद तैयारियां शुरू की गईं।
विज्ञापन

शाम चार बजते ही कुमौड़ के हिलजात्रा मैदान के आसपास लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सबसे पहले हिलजात्रा मैदान में रोपाई करने वाली महिलाओं का दल आया। इसके बाद गल्या बल्द (आलसी बैल) की जोड़ी और एकलवा बैल मैदान में आया। गीत गातीं पुतारियां और तमाम तरह के क्रियाकलाप करतीं बच्चों की टोलियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ढोल-नगाड़ों के बीच ऐतिहासिक मैदान में मुखौटा पहने लखिया ने प्रवेश किया। लखिया और उसे रस्सियों में जकड़े दो गणों के मैदान में उतरते ही लोग रोमांचित हो उठे। महिलाओं ने लखिया की पूजा-अर्चना की।
लखिया ने हजारों की भीड़ को आशीर्वाद दिया और कुछ समय बाद वह शांत हो गया। हिलजात्रा उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जवान भी तैनात किए गए थे। एक साल के अंतराल के बाद आयोजित हिलजात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई।
हिलजात्रा में इन पात्रों ने निभाई भूमिका-
लखिया-नीरज महर, गण - पवन महर और वलदेव महर, पंडित- बल्लू महर, गल्या बल्द- निखिल महर और सूरज महर।
पहाड़ की कृषि और पशुपालन पर आधारित है हिलजात्रा उत्सव
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की सोरघाटी सहित लगभग पूरे जिले में मनाए जाने वाले अधिकतर उत्सव कृषि और पशुपालन से जुड़े हैं। इनमें लखिया पात्र के कारण कुमौड़ का हिलजात्रा उत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। सातूं-आठूं पर्व के साथ यह उत्सव सदियों से मनाया जा रहा है। सभी पात्र मुखौटा पहने होते हैं। इसलिए यह एक प्रकार का मुखौटा नृत्य कहा जाता है।
हिलजात्रा में मुख्य रूप से खेती और पशुपालन को प्रदर्शित किया जाता है। हिलजात्रा में आने वाले सभी पात्र पुरातन संस्कृति, कृषि व्यवस्था, रहन सहन और तत्कालीन वेशभूषा को दर्शाते हैं। इस उत्सव का प्रमुख पात्र लखिया होता है।
गल्या बैलों की जोड़ी, हलिया, किसान, पुतारियां बने पात्र जिस खूबसूरत ढंग से प्राचीन परंपरा और संस्कृति को प्रस्तुत करते हैं, उससे पुरातन संस्कृति जीवंत रूप में देखने को मिलती है।

कृषि पर आधारित इस उत्सव को देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं। पहले लखिया को देखने के लिए 25 हजार लोगों की भीड़ जुटती थी लेकिन इस बार लगभग 10 हजार लोग हिलजात्रा देखने कुमौड़ पहुंचे।

पिथौरागढ़ के कुमौड़ में शुक्रवार को सोरघाटी  के प्रमुख पर्व हिलजात्रा का आयोजन किया गया। हिलजात?

पिथौरागढ़ के कुमौड़ में शुक्रवार को सोरघाटी के प्रमुख पर्व हिलजात्रा का आयोजन किया गया। हिलजात?- फोटो : PITHORAGARH

पिथौरागढ़ के कुमौड़ में आयोजित हिलजात्रा में एकलवा बल्द। संवाद

पिथौरागढ़ के कुमौड़ में आयोजित हिलजात्रा में एकलवा बल्द। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed