{"_id":"6122b5df8ebc3e7a2864aed4","slug":"highway-could-not-open-even-on-the-third-day-bhimtal-news-hld435394325","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी नहीं खुल सका हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी नहीं खुल सका हाईवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योलीकोट (नैनीताल)। वीरभट्टी पुल के पास पहाड़ी के दरकने से बंद ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग एनएच रविवार को भी नहीं खुल सका। सड़क के नहीं खुलने से ग्रामीणों में रोष है। छोटे वाहनों को भीमताल-रानीबाग मार्ग होते हुए भेजा जा रहा है, जबकि बड़े वाहन टनकपुर-चंपावत और रामनगर होते हुए जा रहे हैं। विभाग आज मार्ग खोलने का दावा कर रहा है।
शुक्रवार को बलियानाला की पहाड़ी से हाईवे पर मलबा आ गया था, जिससे कुमाऊं की लाइफलाइन पर तीन दिन से यातायात ठप है। मार्ग नहीं खुलने से लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों को अतिरिक्त किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। साथ ही ज्योलीकोट, वीरभट्टी, गेठिया सहित हल्द्वानी और भवाली मार्ग के दुकानदारों का कारोबार चौपट हो गया है। कुछ गांवों में पेयजल आपूर्ति भी ठप है। सहायक अभियंता एमसी जोशी ने बताया कि मौके पर एक पोकलैंड और एक जेसीबी लगाई गई है, लेकिन दोनों मशीनें एकसाथ चलाना संभव नहीं है। बारिश और लगातार गिरते मलबे की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि आज मार्ग खुलने की उम्मीद है।
एनएच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए
भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी ने तीन दिन बाद भी मलबा नहीं हटने पर नाराजगी जताते हुए एनएच की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। जोशी ने बताया कि एक पोकलैंड से कार्य चल रहा है, जो नाकाफी है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट को मौके की वीडियो भेज जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।