फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Higher Education Minister launches web portal for online application for U-SET

Nainital News: यू–सेट के लिए उच्च शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन आवेदन का वेब पोर्टल किया लांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Higher Education Minister launches web portal for online application for U-SET
नैनीताल कुविवि के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े उच्च शिक्षा मंत
नैनीताल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 (यू–सेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन का वेब पोर्टल लांच किया है। कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रावत ने कहा कि उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में सहायक प्राध्यापक आदि के पद पर नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।
विज्ञापन

शनिवार को कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. रावत ने कहा कि लंबे समय के बाद यू–सेट पास करने वाले युवाओं के लिए राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. रावत ने बताया कि परीक्षा के लिए उम्मीदवार यू-सेट की वेबसाइट https://www.usetonline.co.in और https://www.kunainital.ac.in से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तक है। इस मौके पर यू-सेट के सदस्य सचिव प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. रितेश साह, डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. संतोष कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बनाए गए है केंद्र
नैनीताल। यू-सेट में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए नैनीताल, अल्मोड़ा, पंतनगर, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, गोपेश्वर, टिहरी गढ़वाल, श्रीनगर गढ़वाल, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, कोटद्वार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed