फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High school and intermediate students are studying from old books

Nainital News: हाईस्कूल और इंटर के छात्र पुरानी किताबों से कर रहे पढ़ाई

Thu, 09 May 2024 03:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 09 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
High school and intermediate students are studying from old books
हल्द्वानी। नए शैक्षिक सत्र को एक माह बीतने के बाद भी हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थी पुरानी किताबों से पढ़ाई कर रहे हैं। 11 वीं और 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें अभी नहीं मिली हैं जबकि 10 वीं में सिर्फ एसएसटी की पुस्तकें प्राप्त हुई हैं। सरकारी स्कूलों में निशुल्क पुस्तक वितरण के लिए विभाग को 2,20,050 पुस्तकें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 1,55,149 पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

सरकारी और अशासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को सरकार की ओर से निशुल्क पुस्तकें दी जाती हैं। नियमों के मुताबिक हर साल शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होने के पहले ही सभी छात्र-छात्राओं को पुस्तकें मिल जानी चाहिए लेकिन सरकारी सिस्टम की सुस्त चाल के कारण विद्यार्थियों को समय से पुस्तकें प्राप्त नहीं हुई। पिछले साल भी विद्यार्थियों को दो माह देरी से पुस्तकें मिली थी। इसे कारण इस बार शिक्षा विभाग की ओर से बुक बैंक की व्यवस्था की गई थी। इसमें पिछले शैक्षिक सत्र के विद्यार्थियों की किताबें जमा करवाई गई थी। नया सत्र शुरू होने पर विद्यार्थियों को पुरानी किताबें दी गई हैं। वहीं शिक्षा विभाग को निशुल्क पुस्तकें मिलना शुरू हो गया है और इन्हें विद्यालयों में वितरित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

कक्षा एक से 10 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 5,22,690 किताबों की डिमांड विभाग की ओर से भेजी गई थी। कक्षा एक, दो, चार, पांच, छह और सात की 60 से 80 फीसदी पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें से अधिकतर स्कूलों में बांट दी गई हैं। कक्षा तीन, आठ, नौ, 11 वीं और 12 वीं की कोई पुस्तक अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में पुस्तकों की मांग और वितरण
कक्षा मांग प्राप्त वितरित
एक 18990 16120 12890
दो 22220 15917 12730

तीन 35800 - -
चार 35750 23540 26032
पांच 36400 25177 20141
छह 84100 55116 44092
सात 82510 49080 39264
आठ 84350 - -
नौ 105575 - -
10 99505 35100 -
कुल 522690 220050 155149

कक्षा एक से 10 वीं तक की 2,20,050 किताबें पहुंच चुकी हैं। इनमें से 1,55,149 किताबें वितरित की जा चुकी हैं। कक्षा 11 और 12 की पुस्तकें अभी नहीं मिली हैं। कक्षा 10 में एसएसटी की किताबें प्राप्त हुई हैं। जल्द ही सभी कक्षाओं की किताबें पहुंचने की उम्मीद है। इनके तत्काल वितरण के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। - पुष्कर टम्टा, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed