फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High Court News

अफसरों, कर्मचारियों पर कार्रवाई करें डीएम

Thu, 07 May 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 07 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन

आपदा राशि को पीड़ितों को न बांटकर अन्य लोगों को देने के मामले में हाईकोर्ट ने डीएम हरिद्वार को प्रकरण में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई।

विज्ञापन


हरिद्वार निवासी अनिल वर्मा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि वर्ष 2010-11 में हरिद्वार में आपदा आई थी। इसमें कई घर तबाह हो गए थे। इस प्रकरण पर राजस्व विभाग की टीम ने लगभग 882 लोगों की सूची राज्य सरकार को सौंपी थी। इसमें मुआवजे के रूप में दो हजार रुपए प्रति व्यक्ति वितरण दर्शाया गया था ।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता का आरोप था कि वह धनराशि बिना व्यक्तियों की पहचान के आवंटित की गई। यह राशि उन व्यक्तियों को दी गई, जो हरिद्वार में हैं ही नहीं। पूर्व में हाईकोर्ट ने इस प्रकरण पर सीबीसीआईडी जांच के आदेश दिए थे। जांच में सीबीसीआईडी ने लगभग साढ़े चार सौ ऐसे लोगों की सूची दी है, जिसमें उनकी दस्तावेजों से पहचान नहीं हो सकती है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने डीएम हरिद्वार को मामले में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed