फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   high court

जमरानी मोटर मार्ग पर बड़े वाहन चलाने के मामले में जवाब तलब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
high court
नैनीताल। हाईकोर्ट ने अमृतपुर जमरानी मोटर मार्ग में खनन कार्य पर लगे बड़े वाहनों को चलाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार, सचिव खनन, एसएसपी, कमिश्नर, जिलाधिकारी और चीफ इंजीनयर सिंचाई को 15 जून तक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार ग्राम अमिया निवासी राम सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि 10 अक्टूबर 2021 को भारी बारिश होने के कारण गौला नदी ने अमृतपुर जमरानी मोटर मार्ग ड़हरा क्षेत्र में डेढ़ किलोमीटर क्षतिग्रस्त कर दिया था जो अभी तक नहीं बना। याचिका में कहा कि मोटर मार्ग संकरा हो जाने के कारण प्रशासन ने इस मार्ग पर भारी वाहनों के चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। 18 फरवरी 2022 को इस मार्ग को भारी वाहनों के लिए दोबारा खोल दिया गया। वर्तमान समय में इस मार्ग पर खनन कार्य में लगे भारी वाहन चल रहे हैं और मार्ग संकरा होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

याचिका में कहा कि डंपर की चपेट में आने के कारण ड़हरा की दो महिलाओं की दर्दनाक मौत भी हो चुकी है। इस संबंध में उन्होंने कई बार जिलाधिकारी, सरकार को ज्ञापन दिया लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई बार ग्रामीण इसका विरोध भी कर चुके हैं। याचिकाकर्ता की ओर से इस मार्ग को बनाने और भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed