फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital High Court gave verdict To deal with jam pedal rickshaws will be removed now e-rickshaws will run

Nainital: मॉलरोड की शान रहा पैडल रिक्शा अब इतिहास बन जाएगा, जाम की समस्या के चलते हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Fri, 09 Jun 2023 05:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल (हल्द्वानी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल (हल्द्वानी) Updated Fri, 09 Jun 2023 05:39 PM IST
सार

नैनीताल की मालरोड की शान रहा पैडल रिक्शा अब इतिहास बन जाएगा। दायर जनहित याचिका पर खंडपीठ ने कहा कि पैडल रिक्शा मालरोड पर ट्रैफिक बाधित होने का एक कारण है। कोर्ट ने कहा कि सरकार दो हफ्ते में पैडल रिक्शा हटाकर यहां कम से कम 50 ई रिक्शा की व्यवस्था करे।

विज्ञापन
Nainital High Court gave verdict To deal with jam pedal rickshaws will be removed now e-rickshaws will run
Nainital - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए पैडल रिक्शा तत्काल हटाने और उनके स्थान पर ई-रिक्शा का संचालन करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि सरकार दो हफ्ते में पैडल रिक्शा हटाकर यहां कम से कम 50 ई रिक्शा की व्यवस्था करे। नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या के बीच यह बड़ा फैसला माना जा रहा है।

विज्ञापन


कोर्ट के इस फैसले के बाद नैनीताल की मॉलरोड की शान रहा पैडल रिक्शा अब इतिहास बन जाएगा। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। स्वत: संज्ञान लेकर दायर जनहित याचिका पर खंडपीठ ने कहा कि पैडल रिक्शा मालरोड पर ट्रैफिक बाधित होने का एक कारण है।
विज्ञापन


अगस्त पहले सप्ताह में होगी सुनवाई
कोर्ट ने दो हफ्ते के भीतर इस आदेश के पालन की रिपोर्ट पेश करने के भी निर्देश दिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि ई रिक्शा आवंटन में पैडल रिक्शा चालकों को प्राथमिकता दी जाए। नैनीताल की सीओ विभा दीक्षित ने शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कोर्ट को आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अधिवक्ता प्रभा नैथानी ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शहर में हो रहे ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर शिकायत की थी। इस पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया और नैनीताल को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आदेश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई अगस्त पहले सप्ताह में होगी।

नगर पालिका ने कहा

पालिका की ओर से कोर्ट को बताया गया है कि मालरोड पर 60 पैडल रिक्शा चलते हैं। पहले यह संख्या 82 थी। यहां 11 ई रिक्शा चलाए जा रहे हैं।

हेलीपेड़ बनाने की प्रक्रिया शुरू

हेली सेवा शुरू करने के निर्देश के पर मुख्य स्थायी अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि नौकुचियाताल व दाड़िमी (मुक्तेश्वर) में हैलीपैड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ अन्य जगह भी चिह्नित की गई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: युवाओं के लिए खुशखबरी... एनडीए और सीडीएस प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर अब एक लाख रुपये देगी सरकार 

कोर्ट के आदेश

- पर्यटक वाहनों के लिए कालाढूंगी और काठगोदाम में पार्किंग व्यवस्था करने व पर्यटकों को वहां से अच्छी गाड़ियों की शटल सेवा के जरिए नैनीताल लाने व नैनीताल से छोड़ने के निर्देश दिए गए।

-नगर पालिका मालरोड से अतिक्रमण भी तुरंत हटाए।

-नैनीताल पुलिस व प्रशासन को निर्देश दिए कि नो पार्किंग जोन में किसी भी हालत में वाहन पार्क न हों। पुलिस लगातार शहर का गश्त करें।

-पार्किंग स्थल में जितने वाहन पार्क की क्षमता है उससे अधिक वाहन पार्क न हों।

- पर्यटक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कालाढूंगी और काठगोदाम में की जाए।

- स्कूल की टैक्सियों व अन्य प्राइवेट गाड़ियों के लिए पास जारी करने के निर्देश दिए हैं।

- जिलाधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी से पब्लिक स्कूलों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर स्कूल खुलने व बंद होने के समय का पुन: निर्धारण करने को कहा है।

-जिन लोगों को टैक्सी बाइक के लाइसेंस दिए हैं वे नियमानुसार चल रहे हैं इसकी जांच की जाए।

- कैंची धाम में सुचारु ट्रैफिक की व्यवस्था सीओ भवाली की जिम्मेदारी होगी।

-प्रशासन भवाली सेनिटोरियम से रातिघाट तक जल्द बाईपास का निर्माण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed