{"_id":"cd738a678d149a4e9d1671b3e37cf264","slug":"high-court-bar-association-took-over-as-the-new-executive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित सभा में नव निर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्य चुनाव अधिकारी एमसी पंत ने कार्यभार ग्रहण कराया गया। अध्यक्ष एसपीएस पवार ने सभी का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि वे सभी सदस्यों के हितों के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील तथा वादा किया कि अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए पूरा संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
सचिव केके तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा जो वादे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। सबसे पहले मेडिकल क्लेम पॉलिसी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि चैंबर का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के प्रतिरूप पांडे, मौ. आजिम, संगीता भारद्वाज, आदित्य साह, लता नेगी, शिवांगी गंगवार, अंजलि नौनियाल, भुवनेश जोशी, ममता जोशी, निशाद इंतजार, शालिनी दादर, संदीप अधिकारी, मनोज लखचौरा, सैययद काशिफ जाफरी, फरीदा सिद्दीकी, आरती तिवारी, कौशल साह जगाति उपस्थित थे।
विज्ञापन
आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा, डा. महेंद्र पाल, बीडी कांडपाल, एएम सकलानी, नरेंद्र बाली, परेश त्रिपाठी, सीके शर्मा, डीएस मेहता, नंदन सिंह कन्याल, लवली, चरनजीत, मंगल सिंह चोहान, नीतू सिंह, बीएम पिंगल, अमर शुक्ला, सीमा साह, मनोज साह भी मौजूद थे।