Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   hey demolished the encroachments outside the shops and reclaimed the land occupied by the toilets.

Nainital News: दुकानों के बाहर निकलीं झापें तोड़ीं, शौचालय की जमीन मुक्त कराई

Sat, 10 Jan 2026 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
hey demolished the encroachments outside the shops and reclaimed the land occupied by the toilets.

विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम ने बाजार क्षेत्र में दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। दुकानों के बाहर सड़क तक फैलाई गईं झापों को तोड़ने के साथ ही सामान जब्त किया गया। महिला अस्पताल के सामने शौचालय की जमीन पर बनाई गई अस्थायी दुकान को भी तोड़ा गया।
लेखाधिकारी गणेश भट्ट के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह ही टीम बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। टीम ने कारखाना बाजार, सदर बाजार, नल बाजार, पटेल चौक क्षेत्र में अभियान चलाकर सामान जब्त किया। निगम अधिकारियों ने बताया कि जिस जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है वहां जल्द शौचालय का निर्माण शुरू किया जाएगा। टीम में सिटी मिशन मैनेजर डॉ.आईपी पंत, अमित जोशी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन



टीम से उलझा दुकानदार
कालाढूंगी रोड पर अभियान के दौरान एक दुकानदार निगम की टीम से नोकझोंक करने लगा। इस पर काफी देर तक बहस हुई। हालांकि निगम के अधिकारियों ने उसकी एक न सुनीं और कार्रवाई जारी रखी। तीन घंटे तक चले अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
अभियान के बाद स्थिति पहले जैसी
बाजार क्षेत्र में दुकानों के बाहर फड़-ठेले लगाए जा रहे हैं। निगम की ओर से अभियान के दौरान इन्हें हटाया जाता है लेकिन अभियान के बाद स्थिति फिर जस की तस है। बाजार पहुंचने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सूत्रों के अनुसार जब्त करने के बाद निगम प्रशासन की ओर से कुछ अतिक्रमणकारियों को सामान वापस कर दिया जा रहा है। ऐसे में अभियान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed