{"_id":"6aa85dccbb624560040b525c","slug":"herd-of-elephants-reaches-inhabited-area-in-damuwadhunga-paddy-crop-destroyed-haldwani-news-c-337-1-ha11021-136848-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दमुवाढूंगा में आबादी के बीच पहुंचा हाथियों का झुंड, धान की फसल की बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दमुवाढूंगा में आबादी के बीच पहुंचा हाथियों का झुंड, धान की फसल की बर्बाद
विज्ञापन
दमुवादूंगा हल्दीखाल में आबादी के निकट पहुंचा हाथियों का झुंड। स्रोत - स्थानीय निवासी
हल्द्वानी।
दमुवाढूंगा के हल्दीखाल क्षेत्र में हाथियों का झुंड दिखाई देने से लोगों में दहशत है। नगर निगम के वार्ड-37 जवाहर ज्योति से सटे जंगल क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी पहुंच गए। हाथियों ने वार्ड के आसपास के खेतों में खड़ी धान की फसल बर्बाद कर दी।
सोमवार को वार्डवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज अंतर्गत हल्दीखाल बीट में गश्ती दल को भेजा गया। वार्डवासियों के अनुसार पिछले पांच-छह दिन से हल्दीखाल दमुवाढूंगा के बरसाती नाले में हाथियों का झुंड नजर आ रहा है। रेंजर प्रदीप असगोला ने बताया कि लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। हाथी आबादी क्षेत्र में न पहुंचे इसके वन कर्मी गश्त कर रहे हैं।