फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: A herd of wild elephants attacked the car of tourists coming from Delhi in ramnagar

Corbett Park: दिल्ली से आए पर्यटकों की कार पर जंगली हाथियों के झुंड ने किया हमला, बड़ी मुश्किल से बच पाई जान

Mon, 05 Feb 2024 10:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Mon, 05 Feb 2024 10:49 AM IST
सार

रामनगर में शनिवार देर रात हाथियों के झुंड ने पर्यटकों की कार पर हमला कर दिया। हाथियों का हमला होने पर कार सवार सैलानियों ने भागकर जान बचाई। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को जंगल में भगाया। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand News: A herd of wild elephants attacked the car of tourists coming from Delhi in ramnagar
हाथियों के झुंड ने पर्यटकों पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज के भंडारपानी क्षेत्र में शनिवार देर रात हाथियों के झुंड ने पर्यटकों की कार पर हमला कर दिया। हाथियों का हमला होने पर कार सवार सैलानियों ने भागकर जान बचाई। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को जंगल में भगाया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हाथियों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली के पर्यटक चार कारों से पाटकोट भलोन स्थित एक रिजाॅर्ट में जा रहे थे। बांगाझाला के पास हाथियों का झुंड अचानक सड़क पर आ गया। इसी दौरान तीन कारें तो आगे निकल गईं, लेकिन एक कार पर हाथियों ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि पर्यटक कार से उतरकर भाग खड़े हुए। इस पर हाथियों के झुंड ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंजर रमेश ध्यानी ने बताया कि सूचना पर वनकर्मियों ने कार सवार सोनू प्रसाद निवासी दिल्ली और अन्य तीन कारों में सवार छह से ज्यादा पर्यटकों को रेस्क्यू कर भंडारपानी वन चौकी पहुंचाया। फिर वनकर्मी खुद उन्हें उनके रिजॉर्ट तक सुरक्षित छोड़कर आए। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यह वन्यजीव बहुल क्षेत्र है। साथ ही हाथी कॉरिडोर होने की वजह से हाथी सड़क पर दिखाई देते हैं। इसलिए रात में इस मार्ग पर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: 15 साल की दो लड़कियों को भगा ले गया युवक, घटना का पता चलते ही लोगों ने जो किया; पुलिस भी हैरान
 
Trending Videos

भंडारपानी में गेट के पास शनिवार रात 11 बजे पर्यटकों की कार पर हाथियों ने हमला कर दिया था। रामनगर वन प्रभाग के गश्ती दल ने हाथियों को भगाकर पर्यटकों को बचाया। कुछ समय के लिए शाम 6:30 बजे से सुबह सात बजे तक सभी वाहनों के पूर्ण बंद कर दिया है। - दिगांथ नायक, डीएफओ, रामनगर वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed