फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard attack on bike riders in betalghat nainital

बाइक सवारों पर झपटा तेंदुआ: दो किशोर घायल, रामलीला से लौट रहे किशोरों ने शोर मचाकर वन्यजीवों को भगाया

Wed, 21 Oct 2026 10:54 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 21 Oct 2026 10:54 PM IST
सार

 नैनीताल जिले के गरमपानी के बेतालघाट चापड़ में रामलीला देखकर लौट रहे दो किशोरों पर तेंदुए ने हमला किया। दोनों ने पत्थर मारकर और शोर मचाकर उसे भगाया, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 

विज्ञापन
Leopard attack on bike riders in betalghat nainital
तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनीताल जिले के गरमपानी के बेतालघाट के चापड़ में मंगलवार रात रामलीला देखकर लौट रहे दो किशोरों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दाेनों ने पत्थर मारकर और शोर मचाकर वन्यजीव को भगाया। हमले में घायल दोनों किशोरों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

रात करीब 11 बजे राहुल कुमार (16) और अनुज कुमार (16) बाइक से घर लौट रहे थे। चापड़ के पास अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। किशोरों ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और पत्थर मारकर तेंदुए को जंगल की ओर भगा दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बेतालघाट सीएचसी पहुंचाया। बुधवार को रानीखेत वन विभाग की टीम चापड़ गांव पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

वन विभाग लगाएगा ट्रैप कैमरे
वन विभाग बृहस्पतिवार को क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाएगा। वन कर्मियों की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। विभाग घायलों को मुआवजा देने की कार्रवाई भी कर रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से रात में अकेले बाहर न निकलने और वन्य जीव दिखने पर सूचित करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed