{"_id":"8646acbd08be571b7a70b135368a230c","slug":"hemant-pandey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलेन के रोल में नजर आएंगे कामेडी अभिनेता हेमंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलेन के रोल में नजर आएंगे कामेडी अभिनेता हेमंत
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्मों में कामेडी अभिनेता के रूप में पहचान बनाने वाले हेमंत पांडे अब दर्शकों को निगेटिव (विलेन) के रोल में दिखाई देंगे। हेमंत की आगामी एक साल में एक दर्जन फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, इनमें फिल्म ‘बद्री’ की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। उत्तराखंड में यह फिल्म टैक्स फ्री हो सकती है। रिलीज होने वाली दो फिल्में बड़े बजट की हैं, इनमें फिल्म ‘भय्या जी सुपर हिट’ में सनी देवल के साथ हेमंत खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
मूलरूप से पिथौरागढ़ के हेमंत पांडे ने माया नगरी में धाक जमाई है। अधिकांश फिल्मों में बतौर हास्य कलाकार हेमंत ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। पत्नी और बच्चों के साथ पिथौरागढ़ से मुंबई लौट रहे हेमंत ने रविवार को बातचीत में अपनी आने वाली फिल्मों और किरदार के बारे में बताया। हेमंत अपने खास दोस्त सुमित अग्रवाल के घर अंबिका विहार में कुछ देर रुके। उन्होंने कहा कि अभिनय के दम पर दर्शकों की अपने प्रति कामेडी अभिनेता की धारणा को वह बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसीलिए निगेटिव और रोमांटिक अभिनय वाली फिल्मों में काम कर रहे हैं। हेमंत पांडे के मुताबिक एक साल के भीतर उनकी ‘सुनामी इश्क’, ‘लखनऊनी इश्क’, ‘फ्लैम’, ‘प्रकाश इलेक्ट्रानिक्स’, ‘वाह ताज’, ‘जस्ट 30 मिनट’, ‘ए डाटर्स ड्रीम’, ‘बद्री’, ‘लॉली पॉप’, ‘हेलो हेलो व्हट्सएप’, ‘भय्या जी सुपर हिट’ फिल्में आने जा रही हैं। इसमें बद्री फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड के पर्वतीय जगहों में हुई है। हेलो हेलो व्हट्सएप में हेमंत के बेटे हिमांशु और हार्दिक ने भी अभिनय किया है।
विज्ञापन