फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hemant killed due to old enmity

पुरानी रंजिश के कारण हुई हेमंत की हत्या

Fri, 01 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Fri, 01 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। खनन कारोबारी हेमंत फर्त्याल को गोली मारने वाले हत्यारों के महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार हेमंत की हत्या का कारण पुरानी रंजिश मानी जा रही है। जबकि गोली मारने वाला शूटर का दूसरा साथी पंजाब का बताया जा रहा है। जिसे पुलिस रामनगर ला रही है। 
विज्ञापन


बीते 28 जून की शाम ग्राम गजपुर बडुवा निवासी हेमंत सिंह फर्त्याल अपनी होंडा सिटी कार संख्या यूके 04पी 2055 में सवार होकर रामनगर आया था। इसी बीच उन्होंने अपने दोस्त चंदन मेहता, चंदन मेहरा, बालम बिष्ट निवासी छोई व लखनपुर निवासी सोनू अधिकारी के साथ मिलकर कोसी बैराज पर शराब पी। बताया जाता है शराब पीने के बाद हेमंत ने छोई के तीनों दोस्तों से सोनू अधिकारी को घर तक छोड़कर आने की बात कहकर भेज दिया। तीनों सोनू अधिकारी को छोड़ने के बाद मौके पर पहुंचे तो गाड़ी में हेमंत का शव लहूलुहान अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में हेमंत को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेमंत की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत के कारणों की वजह साफ नहीं हो पा रही थी। बुधवार की सुबह हेमंत फर्त्याल के बड़े भाई हरीश फर्त्याल ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया था। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। रामनगर पुलिस ने पंजाब से एक ओर आरोपी को पकड़ लिया है। जिसे रामनगर लाया जा रहा है। शुक्रवार को मामले का खुलासा किया जा सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हेमंत फर्त्याल की हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी से बनीं हेमंत को मारने की योजना
रामनगर। हेमंत फर्त्याल मर्डर  केस का मामला ज्यों-ज्यों बढ़ता जा रहा है। उतने नये खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि हेमंत फर्त्याल को तीन दिन पूर्व हल्द्वानी में मारने की योजना बनाई गई थी। लेकिन वहां पर पुलिस की सजगता से उसकी जान बची थी। हत्याकांड के दिन भी हत्यारों ने हेमंत को कोसी बैराज से पूर्व नलकूप खंड जाने वाले रास्ते पर ठिकाने लगाने की कोशिश की। वहां पर भीड़ को देखते हुये हत्यारों ने अपना इरादा बदल दिया। जिसके बाद उस स्थान से दो सौ मीटर दूर हत्यारों ने हेमंत को ठिकाने लगाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्याकांड के खुलासे की औपचारिकताएं शेष रह गयी हैं। संभावना है कि शुक्रवार की सुबह पुलिस पंजाब भागे हत्यारोपी को पकड़कर रामनगर ले आयेगी। 

बीडीसी मेंबर मनराल को फिर उठाया 
रामनगर। हेमंत मर्डर केस में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं छोई के बीडीसी मेंबर वीरेंद्र मनराल को पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार की शाम छोड़ दिया था। लेकिन शुक्रवार की दोपहर फिर उठा लिया गया है। जिससे उनके समर्थकों में आक्रोश है।  


ढांढस बधाने पहुंचे लोग
रामनगर। हेमंत फर्त्याल की मौत के बाद पत्नी, परिजनों को लोग ढांढस बंधा रहे हैं। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं कि अतिशीघ्र हेमंत के कातिलों को सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed