फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hem Kumar Pandey and Harish Prasad in the final

Nainital News: हेम कुमार पांडेय और हरीश प्रसाद फाइनल में

Sat, 04 Nov 2023 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 04 Nov 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Hem Kumar Pandey and Harish Prasad in the final
नैनीताल में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल। संवाद
नैनीताल। कुमाऊं स्तरीय चतुर्थ कैप्टन आशीष साह कुमाऊं कप टेनिस प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के डबल्स मैच में हल्द्वानी के हेम कुमार पांडेय और हरीश प्रसाद की जोड़ी ने पहले मैच में नैनीताल के राघवेंद्र सिंह, बृज मोहन सिंह बिष्ट की जोड़ी को 7-2 से, दूसरे मैच में नैनीताल के ही जीएल साह और अजय एलहेंस को 7-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मल्लीताल स्थित न्यू क्लब में आयोजित मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
शुक्रवार को 35 वर्ष आयु वर्ग के सिंगल्स मैच में रामनगर के मोहित सिंह राठौर ने नैनीताल के संतोष कुमार को 7-3 से, मेंस ओपन के डबल्स मैच में सुमित तिवारी व मानस तिवारी ने भास्कर साह व पूरन सिंह बिष्ट को 7-2 से, वीरेंद्र सिंह नेगी ने रितेश साह को 7-4 से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सचिव अमर जगाती ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर जिले के 45 अलग अलग आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर न्यू क्लब के सचिव रितेश साह, प्रतियोगिता के तकनीकी निदेशक घनश्याम लाल साह, प्रो. अमित जोशी, लेफ्टिनेंट कर्नल भास्कर साह, कर्नल आशुतोष जगाती, शिवेश्वर सिंह, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद थे।


राष्ट्रीय प्रतियोगिता जाफरपुर में होगी : पांडेय
जिला टेनिस एसोसिएशन नैनीताल के सचिव हेम कुमार पांडेय ने बताया कि आगामी 24, 25, 26 नवंबर में हिमालयन स्पोर्ट्स विलेज ऊधम सिंह नगर के अंतर्गत जाफरपुर में राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता द्वितीय एचएसवी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed