{"_id":"92f9f20613f9e6eb8bfbe3681f6f52c2","slug":"helpline-1090-bills-are-not-paid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट नहीं मिला तो कैसे होगी महिला सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट नहीं मिला तो कैसे होगी महिला सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितना संजीदा है इसका एक और प्रमाण सामने आया है। महिलाओं की मदद के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन 1090 का कई महीनों से बिल नहीं चुकाया गया है। 20 हजार का बिल पेंडिंग होने के कारण अब इस हेल्पलाइन नंबर के ही बंद होने के आसार हैं। बीएसएनएल ने बिल चुकता करने का रिमाइंडर पुलिस विभाग को भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 100 पहले ही ज्यादातर समय खराब रहता है, जिससे लोगों को जरूरत के वक्त पुलिस को सूचना देने में काफी दिक्कत होती है। महिलाओं की विशेष मदद के लिए मिनिस्ट्री ऑफ होम एफेयर्स की ओर से सभी जनपदों में 24 घंटे की 1090 टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की गई थी, जिसमें पीड़ित महिलाएं कभी भी फोन कर सकती हैं।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की ओर से इसके लिए बीएसएनएल को सेवा कर के रूप में हर माह कुछ निर्धारित रकम देनी होती है, लेकिन हल्द्वानी में इस हेल्पलाइन का 20 हजार का किराया बकाया है, जिसके चलते हेल्पलाइन पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि मुख्यालय से बजट आते ही बकाया चुका दिया जाएगा।
विज्ञापन