{"_id":"6ac7f25ec74de73b760084f0","slug":"cold-intensifies-in-nainital-fog-and-chilly-winds-add-to-the-discomfort-nainital-news-c-337-1-shld1032-137612-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में बढ़ी ठंड, कोहरे और सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में बढ़ी ठंड, कोहरे और सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
Fri, 09 Oct 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल/हल्द्वानी। सरोवर नगरी में मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। दिनभर ठंड का असर बना रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली, लेकिन तेज सर्द हवाओं के चलते इसका खास असर महसूस नहीं हुआ।
हल्द्वानी में बृहस्पतिवार दोपहर तक बादल छाए रहे और फिर धूप भी निकली। हवा चलने से मौसम में सुबह शाम ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार को कुमाऊं में नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं मध्यम से भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अंदेशा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। माई सिटी रिपोर्टर/संवाद