फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heat started in Nainital too, temperature reached 30 degrees

Nainital News: नैनीताल में भी होने लगी गर्मी, 30 डिग्री पहुंचा तापमान

Thu, 30 May 2024 05:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 30 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Heat started in Nainital too, temperature reached 30 degrees
नैनीताल। नैनीताल में उमस से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी परेशान होने लगे हैं। बुधवार को नैनीताल का अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो बीते पांच वर्षों में इस तिथि को सबसे ज्यादा है। इस कारण पहाड़ में भी पंखे और कूलर की जरूरत पड़ने लगी है।
विज्ञापन

अप्रैल से जून तक गर्मी से राहत के लिए मैदानी क्षेत्र से लोग नैनीताल पहुंचते हैं। इस वर्ष तराई क्षेत्र के साथ पहाड़ों में भी गर्मी बढ़ने लगी है। इन दिनों उमस बढ़ने से नैनीताल में पंखे और फ्रिज चलने लगे हैं। बुधवार को नैनीताल का तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सीजन में सबसे ज्यादा है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि बढ़ती गर्मी के बीच लोग ज्यादा बीमार पड़ने लगे हैं। लोगों को जरूरी परामर्श दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


बीते पांच सालों में 29 मई को नैनीताल का तापमान
2020 - अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम मापमान 13 डिग्री सेल्सियस
2021 - अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम मापमान 13 डिग्री सेल्सियस
2022 - अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम मापमान 14 डिग्री सेल्सियस
2023 - अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम मापमान 12 डिग्री सेल्सियस
2024 - अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम मापमान 21 डिग्री सेल्सियस


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed