फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hearing of news of son being corona positive, father dies due to shock

बेटे के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सुन सदमे से पिता की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hearing of news of son being corona positive, father dies due to shock
प्रत‌िकात्मक।
हल्द्वानी। एसटीएच में कार्यरत उपनल कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जब यह बात उसके पिता को पता चली तो उनकी सदमे से मौत हो गई। बेटा एसटीएच में भर्ती है और पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एसटीएच में कार्यरत एक कर्मचारी की चार अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे वहीं एसटीएच में ही भर्ती कर दिया गया। इधर, जब बेटा कुछ दिन तक घर में नहीं दिखा तो गुरुवार की शाम उसके पिता ने अपनी बहू से पूछा। इस पर उसने बताया कि कोरोना संक्रमण होने की वजह से वह एसटीएच में भर्ती है। थोड़ी देर बाद परिवार वालों ने देखा कि 77 वर्षीय घर के बुजुर्ग जमीन पर पड़े हैं और उनके मुंह से खून निकल रहा है। जांच की तो पता चला कि वह दम तोड़ चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव का परिवार होने की वजह से कोई अंतिम संस्कार के लिए आगे भी नहीं आया। बाद में एसटीएच के कर्मचारियों ने फर्ज निभाते हुए अपने सहकर्मी के पिता का अंतिम संस्कार किया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रतापनगर कोटी ने बताया कि इस तरह का कोई भी मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोई बीमारी नहीं थी मेरे पिता को
हल्द्वानी। एसटीएच में भर्ती कोरोना पॉजिटिव कर्मी ने बताया कि सात दिन पहले ही वह एक बच्चे का पिता बना। घर में खुशी आने के बाद अचानक से गमों का पहाड़ टूट गया। अपने पिता की मौत पर कहा कि उसके पिता को कोई बीमारी नहीं थी। वह अब भी साइकिल चलाते थे और सारे काम करते थे। बताया कि जब घरवालों ने उसकी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सुनाई, उसके कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed