फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health Minister Dhan Singh Rawat said 600 villages of Uttarakhand become Ayushman villages

Haldwani News: उत्तराखंड के 600 गांव बने 'आयुष्मान गांव' -स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत

Wed, 11 Oct 2023 10:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 11 Oct 2023 10:18 AM IST
सार

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घटगढ़ हादसे के घायलों का हाल जाना। साथ ही बीती सात अक्तूबर को अस्पताल में बच्चे की मौत मामले में पूछताछ कराए जाने की बात कही है। मंत्री रावत ने बस हादसे के घायलों से इलाज के बारे में पूछा।

विज्ञापन
Health Minister Dhan Singh Rawat said 600 villages of Uttarakhand become Ayushman villages
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मंगलवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुष्मान गांव बनाए जाने को लेकर तैयारी चल रही है, जिन गांवों में सभी के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं, उन्हें आयुष्मान गांव घोषित किया जाएगा। अब तक 600 आयुष्मान गांव बने हैं। स्वास्थ्य मंत्री कोटाबाग में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल गए।

विज्ञापन


सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घटगढ़ हादसे के घायलों का हाल जाना। साथ ही बीती सात अक्तूबर को अस्पताल में बच्चे की मौत मामले में पूछताछ कराए जाने की बात कही है। मंत्री रावत ने बस हादसे के घायलों से इलाज के बारे में पूछा।

विज्ञापन


इसके बाद ट्रामा आईसीयू के पास पहुंचते ही तीमारदा महिलाओं ने मंत्री को रोक अपनी समस्याएं बताईं। महिलाओं ने कहा कि अस्पताल के वेटिंग हॉल, वॉशरूम की व्यवस्था को बेहतर कराया जाना चाहिए। उन्होंने प्राचार्य को तीमारदारों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बागेश्वर के गरुड़ निवासी कृष्णा की मौत के मामले में कहा कि अपर सचिव को अस्पताल भेजा है। बहुत जल्द इस पर पूछताछ होगी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी, सीएमओ भागीरथी जोशी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएस तितियाल आदि थे।


यह भी पढ़ें- Nainital News: मंत्री जी! हमारे मेडिकल कॉलेज का ‘इलाज’ करके तो जाते...आप यहां आए तो लेकिन सिस्टम की नब्ज देखे बिना ही लौट गए

अपर सचिव ने किया निरीक्षण

अपर सचिव स्वास्थ्य नमामि बंसल ने मंगलवार को महिला अस्पताल और एसटीएच का निरीक्षण किया। नमामि बंसल ने महिला अस्पताल में योजनाओं की जानकारी वेटिंग एरिया में देने, वार्ड के चार्ज आदि के को दर्शाने के लिए कहा। लैब में पैथोलॉजिस्ट, डॉक्टरों की कमी जल्द पूरी कराने की बात कही है। वहीं बेस अस्पताल में आईसीयू शुरू कराने के मामले में डॉक्टर की कमी के संबंध में सूचना मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed